फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   weather change due to rain

Hapur News: दिन में गर्मी ने किया बेहाल, शाम को बारिश से बदला मौसम

Tue, 23 Apr 2024 10:59 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Tue, 23 Apr 2024 10:59 PM IST
विज्ञापन
weather change due to rain
हापुड़। दिनभर तेज धूप व गर्म हवाओं से लोग परेशान रहे। शाम को मौसम बदलने से आकाश में काले बादल छा गए और बारिश से मौसम ठंडा हो गया। वहीं बारिश ने गेंहू किसानों की चिंता बढ़ा दी है।
विज्ञापन


पिछले कई दिनों से गर्मी का सितम बढ़ता जा रहा है। दिन निकलते ही चटक धूप और गर्म हवाओं से लोग बेहाल हैं। मंगलवार को भी दिनभर चटक धूप खिली रही, जिससे लोगों के पसीने छूट रहे थे। गर्म हवाओं का प्रकोप भी लोगों को परेशान करता रहा।
विज्ञापन


मंगलवार दोपहर को अधिकतम तापमान 37 डिग्री तक पहुंच गया। दोपहर बाद मौसम का रुख बदलने लगा और आसमान में काले बादल छा गए। शाम तक धूप और बादलों के बीच लुकाछिपी चलती रही, देर शाम बारिश ने मौसम सुहाना कर दिया। करीब आधा घंटा तक हुई बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं बारिश ने गेंहू कटाई कर रहे किसानों की चिंता बढ़ा दी है। किसानों का कहना है कि बारिश से गेंहू कटाई और थ्रेसिंग प्रभावित होगी। अगर मौसम बिगड़ा और बारिश हुई तो किसानों की फसल बर्बाद हो जाएगी।मौसम वैज्ञानिक डॉ.अशोक कुमार का कहना है कि हल्की बारिश से गर्मी से राहत मिली है और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री दर्ज किया गया। लेकिन इस सप्ताह तापमान में बढ़ोतरी की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed