{"_id":"65b54494289ab152e20f6af7","slug":"water-supply-stop-hapur-news-c-135-1-hpr1001-107151-2024-01-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: आवास विकास के 20 हजार घरों में पानी का संकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: आवास विकास के 20 हजार घरों में पानी का संकट
Sat, 27 Jan 2024 11:29 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Sat, 27 Jan 2024 11:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हापुड़। मेरठ रोड स्थित आवास विकास कॉलोनी में पिछले दो सप्ताह से तीनों नलकूप खराब पड़े हुए हैं। ऐसे में हजारों लोग पानी के लिए तरस गए हैं। सभासद के साथ कॉलोनी के लोग नगर पालिका के अधिकारियों से कई क बार शिकायत कर चुके हैं, लेकिन अधिकारी सुध लेने को तैयार नहीं है। शनिवार को कॉलोनी के लोगों का गुस्सा फूट गया और नगर पालिका के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया।
नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड संख्या 26 के अंतर्गत आवास विकास कॉलोनी, संजय विहार, गांधी विहार में करीब 20 हजार की आबादी रहती है। लोगों को स्वच्छ पेजयल उपलब्ध कराने के लिए नगर पालिका ने वार्ड में तीन स्थानों पर ओवहेड टैंक बनाकर नलकूप लगाए हुए हैं, जिससे घरों में सुबह और शाम पेजयल आपूर्ति की जाती है।
लेकिन पिछले 15 दिनों से नलकूप की मोटर और वाल्व खराब होने के कारण कॉलोनी में पेयजल आपूर्ति बाधित चल रही है। ऐसे में लोगों को पानी के लिए तरसना पड़ रहा है। पानी के लिए लोग हैंडपंप का सहारा ले रहे हैं या फिर पड़ोसियों के घर से सबमर्सिबल से पानी भरने के लिए मजबूर हैं।
विज्ञापन
शनिवार को प्रदर्शन कर रही महिलाओं ने बताया कि नगर पालिका में कई बार शिकायत की जा चुकी है, लेकिन अधिकारी उनकी समस्या को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं, जिससे लोगों में रोष है। सभासद रुद्राक्ष त्यागी ने बताया कि समस्या को लेकर अनेक बार अधिकारियों को शिकायत की गई है, लेकिन इसके बाद भी समस्या का समाधान नहीं किया जा रहा है। नगर पालिका जलकल विभाग के अवर अभियंता केपी सिंह का कहना है कि नलकूप की मोटर और वाल्व खराब होने के कारण पेयजल आपूर्ति प्रभावित हो रही है। टीम को मौके पर भेजकर समस्या का समाधान कराया जा रहा है।