{"_id":"67c884b91c060223650bcf05","slug":"water-shortage-hapur-news-c-135-1-hpr1001-121145-2025-03-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: न्यू आर्यनगर के 450 मकानों में तीन दिन से पानी का संकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: न्यू आर्यनगर के 450 मकानों में तीन दिन से पानी का संकट
Wed, 05 Mar 2025 10:37 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Wed, 05 Mar 2025 10:37 PM IST
विज्ञापन
पिलखुवा। शहर के मोहल्ला न्यू आर्य नगर में नई पाइपलाइन डाले जाने के कारण पुरानी पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हो गई। जिसके कारण तीन दिनों से 450 मकानों की पेयजल आपूर्ति ठप पड़ी हुई है। पानी की किल्लत से दैनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं। नगर पालिका के प्रति लोगों में रोष बढ़ रहा है।
स्थानीय लोगों ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से कॉलोनी में नई पाइपलाइन डाले जाने के दौरान पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होन से पेयजल आपूर्ति बंद हो गई। जिसके कारण यहां लगभग 450 मकानों रह रहे लोगों को नगर पालिका की लापरवाही की लापरवाही का खामियाजा झेलना पड़ रहा है। लोगों द्वारा नगर पालिका को शिकायत पत्र देकर कार्रवाई की मांग की जा चुकी है लेकिन, कोई हल नहीं निकला है। इस दौरान उर्मिला, रजनी, प्रीति, शांति, मोहिनी, राजेश तथा वंदना ने रोष जाहिर किया। इस मामले में नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी इंद्रपाल सिंह का कहना है कि मौके पर नई पाइपलाइन को टंकी से जोड़ा जा रहा है, जिसके चलते समस्या बनी है, बुधवार देर शाम तक आपूर्ति सुचारू करा दी जाएगी।