फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   water pipe line for 33 crores

Hapur News: 33 करोड़ से पेयजल के साथ बिछेगी सीवर लाइन

Thu, 24 Apr 2025 10:45 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Thu, 24 Apr 2025 10:45 PM IST
विज्ञापन
water pipe line for 33 crores
हापुड़। नगर के 14 मोहल्लों में नई पेयजल लाइन के साथ ही सीवर लाइन भी बिछाई जाएगी। इसके लिए जल निगम के अधिकारियों ने 33 करोड़ का प्रस्ताव तैयार किया है। इन मोहल्लों में जगह-जगह चोक पड़ी पुरानी लाइनों को भी बदला जाएगा।
विज्ञापन


जल निगम नगरीय की अमृत योजना 2.0 के तहत करीब 77 किलोमीटर नई पेयजल पाइप लाइन डालने और कई जगह जर्जर हो चुकी पुरानी लाइनों को भी बदला जाएगा। इससे करीब 10 हजार घरों को पानी का कनेक्शन मिलेगा। साथ ही ओवरहेड टैंक और नलकूप भी बनाए जाएंगे। इससे 12 वार्डों के 14 मोहल्लेवासियों को लाभ मिलेगा। शहर के वार्ड संख्या दो, छह, नौ, 12, 15, 18, 20, 21, 24, 26, 39 व 40 में कार्य कराया जाएगा। यह मोहल्ले दिल्ली रोड, मेरठ रोड, मोदीनगर रोड और फ्री गंज रोड के शामिल हैं। इसके अलावा मोहल्ला लज्जापुरी, आदर्शनगर कॉलोनी, गणेशपुरा, शिवगढ़ी, राजीव विहार, चमरी, रामगढ़ी, गांधी विहार, अली नगर, करीमपुरा, आवास विकास संजय विहार, त्रिलोकपुरी, रफीकनगर न्यू आदि में भी काम होगा।
विज्ञापन




पेयजल की दूर होगी समस्या

यह शहर के बाहरी इलाके हैं। इनमें अधिकतर नई आबादी बसी है। अभी यहां के लोग सबमसर्बिल लगाकर पेयजल की आपूर्ति ले रहे हैं। जबकि, कुछ इलाकों में पुरानी पेयजल लाइन है, जो अब जर्जर हो चुकी है। इस पुरानी लाइन को बदलने के साथ ही नई लाइन भी डाली जाएगी। इससे पेयजल किल्लत दूर हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




नालियों में नहीं बहेगा सीवेज

रामपुर रोड पर सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट का संचालन हो रहा है, लेकिन छह एमएलडी की जगह अभी मात्र तीन एमएलडी सीवेज ही पहुंच पा रहा है। इस कारण प्लांट का संचालन भी पूरी तरह से नहीं हो पा रहा है। नई मोहल्लों में लाइन बिछने के बाद आसानी से प्लांट तक सीवेज भी पहुंचाया जा सकता है। इससे नालियों में सीवेज नहीं बहेगा।



कोट -

पेयजल पाइप लाइन बिछाने के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। अगले माह से कार्य शुरू हो जाएगा। इन मोहल्लों में पेयजल के साथ ही सीवरेज की लाइन भी बिछाने के लिए 33 करोड़ का प्रस्ताव तैयार करके भेजा है। इससे खर्चा भी कम आएगा और लोगों को परेशानी भी कम होगी।

- अमीरुल हसन, अधिशासी अभियंता, जल निगम नगरीय
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed