फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Water level just 68 cm below the warning mark; anxiety rises in the Khadar area.

Hapur News: चेतावनी स्तर से महज 68 सेंटीमीटर नीचे पहुंचा पानी, खादर में बढ़ी धड़कन

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 09 Aug 2026 01:33 AM IST
विज्ञापन
Water level just 68 cm below the warning mark; anxiety rises in the Khadar area.
बिजनौर बैराज से अतिरिक्त पानी के डिस्चार्ज से गढ़ खादर क्षेत्र में बढ़ा गंगा का जलस्तर। संवाद
गढ़मुक्तेश्वर। पहाड़ों पर लगातार हो रही बारिश का असर गंगा के जलस्तर पर साफ दिखाई दे रहा है। शनिवार शाम चार बजे ब्रजघाट में गंगा का जलस्तर 198.65 मीटर पहुंच गया। गंगा अब चेतावनी स्तर से महज 68 सेंटीमीटर नीचे बह रही है। जलस्तर बढ़ने के साथ गंगा की धारा भी बेहद तेज हो गई है। इससे एक ओर खादर क्षेत्र के ग्रामीणों की चिंता बढ़ गई है तो दूसरी ओर ब्रजघाट में गंगा स्नान करने वाले शिवभक्तों की सुरक्षा भी प्रशासन के लिए चुनौती बन गई है।
विज्ञापन

बिजनौर बैराज से लगातार अतिरिक्त पानी छोड़े जाने के कारण गंगा का जलस्तर बढ़ रहा है। शनिवार सुबह भी बैराज से करीब एक लाख 89 हजार क्यूसिक पानी का डिस्चार्ज दर्ज किया गया। प्रशासन की नजर जलस्तर के साथ बैराज से छोड़े जा रहे पानी पर भी बनी हुई है। यदि पहाड़ों में बारिश जारी रही और बैराज से डिस्चार्ज बढ़ा तो गंगा का जलस्तर और तेजी से बढ़ सकता है। गंगा के बढ़ते पानी का सबसे पहले खादर क्षेत्र के निचले इलाकों पर असर पड़ता है। कुदैनी की मढ़ैया, काकाठेर, चक लठीरा और नयागांव ऐसे गांव हैं, जहां गंगा का पानी सबसे पहले पहुंचता है। जलस्तर में लगातार वृद्धि के बीच इन गांवों के ग्रामीणों को बाढ़ की आशंका सताने लगी है। ग्रामीण नदी के रुख और प्रशासन की तैयारियों पर नजर बनाए हुए हैं।
विज्ञापन

इधर, सावन के चलते ब्रजघाट में गंगा स्नान के लिए शिवभक्तों की भीड़ पहुंच रही है। तेज बहाव को देखते हुए पुलिस प्रशासन लगातार मुनादी कराकर श्रद्धालुओं को गहरे पानी में न जाने और सावधानी से स्नान करने की अपील कर रहा है। घाटों पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी पुलिसकर्मी सतर्क हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम श्रीराम यादव का कहना है कि टीम पूरी तरह अलर्ट है। गांवों में जलस्तर की निगरानी कराई जा रही है। गंगा का जलस्तर अधिक बढ़ा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed