{"_id":"6524eadb9801194f53074d37","slug":"viral-video-husband-wife-romance-on-bike-national-highway-hapur-road-2023-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"वायरल वीडियो: नेशनल हाईवे पर रोमांस करते नजर आए पति-पत्नी, टंकी पर बैठी दुल्हन; गले में डाले हाथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वायरल वीडियो: नेशनल हाईवे पर रोमांस करते नजर आए पति-पत्नी, टंकी पर बैठी दुल्हन; गले में डाले हाथ
Tue, 10 Oct 2023 11:42 AM IST
अनुज कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हापुड़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हापुड़
Published by: अनुज कुमार
Updated Tue, 10 Oct 2023 11:42 AM IST
सार
नेशनल हाईवे पर हापुड़ जिले में एक पति-पत्नी का बाइक पर रोमांस करने का वीडियो वायरल हो रहा है। दोनों मुरादाबाद के रहने वाले बताए जा रहे हैं। दोनों की शादी तीन दिन पहले हुई है।
विज्ञापन
बाइक पर रोमांस करते पति-पत्नी
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
सिंभावली थाना क्षेत्र के अंतर्गत हाइवे पर पति-पत्नी का बाइक पर रोमांस करने का वीडियो वायरल हो रहा है। दोनों मुरादाबाद के रहने वाले बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन
वायरल वीडियो के मामले में पुलिस अफसर जांच के बाद कार्रवाई की बात कह रहे हैं। बाइक सवार युवक युवती दिल्ली लखनऊ हाइवे से होते हुए हापुड़ से मुरादाबाद की ओर जा रहे थे।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, दोनों की शादी अभी 3 दिन पूर्व हुई है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस जांच में जुट गई है। दरअसल, वायरल वीडियो को देख लोग दोनों पर सामाजिक मर्यादाओं और यातायात नियमों की धज्जियां उड़ानें का आरोप लगा रहे हैं।
विज्ञापन
बिना हेलमेट के बाइक चला रहा युवक बाइक के सामने टंकी पर अपनी पत्नी को बैठाकर बाइक चला रहा है। थाना प्रभारी धर्मेंद्र कुमार का कहना है कि अश्लीलता फैलाने की धारा के तहत एफआईआर दर्ज की जायेगी। इसके अलावा बाइक का चालान भी किया जाएगा।