फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Villagers protested at the tehsil

Hapur News: तहसील पर ग्रामीणों ने किया विरोध प्रदर्शन

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 31 Aug 2025 02:05 AM IST
विज्ञापन
Villagers protested at the tehsil
धौलाना तहसील परिसर में हंगामे के दौरान मौजूद लोग। संवाद
धौलाना। ग्राम समाज की भूमि पर कब्जाें की जांच कर रही टीमों को शनिवार को विरोध झेलना पड़ा। इससे प्रभावित लोग बड़ी संख्या में तहसील परिसर पहुंचकर हंगामा किया। लोगों ने विवादित भूमि पर पिछले 70 साल से स्वामित्व को आशियाने बनाये जाने की बात करते हुए नायब तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

एसडीएम धौलाना रेनू सिंह ने बताया कि धौलाना निवासी ग्रामीण जगमोहन सिंह व अन्य लोगों की ओर से दायर जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने जिलाधिकारी और तहसीलदार से शपथपत्र मांगा था। उन्हें स्पष्ट करना होगा कि विवादित खसरा संख्याएं किस श्रेणी में दर्ज हैं, इसकी अगली सुनवाई नौ सितंबर को होगी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि कोर्ट के आदेश पर याचिका में चिन्हित तालाब, सड़क, शहीद पार्क, खेल का मैदान, खाद गड्ढा और कुम्हार गड्ढा जैसी सार्वजनिक भूमि की नापजोख के लिए 10 लेखपालों की टीम दो दिन से को सर्वे में जुटी है। इन भूमियों पर बसे लोग विरोध कर रहे हैं। धौलाना निवासी डॉ. सतेंद्र सिंह, अंकित गौतम व अतीत अहमद ने ग्रामीणों के साथ तहसील का घेराव करते हुए बताया कि याचिका में जिन खसरा नंबरों का जिक्र किया गया है। इन खसरा संख्याओं पर पिछले करीब 70 सालों से लगभग 300 मकान बने हुए हैं। मकानों के मालिकों के पास जमीन के कागजात मौजूद हैं। बिना पक्ष सुने नापतोल करना उचित नहीं। यदि प्रशासन ने दोबारा नापतोल की कोशिश की तो बड़े पैमाने पर विरोध होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed