फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Villagers beat up forest officials who tried to stop sand mining in Hapur

वन कर्मियों को भीड़ ने पीटा: खनन रोकने गए थे दरोगा और चौकीदार, लोगों ने की मारपीट और कागज फाड़े, देखें वीडियो

Tue, 20 Jan 2026 09:00 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, गढ़मुक्तेश्वर (हापुड़)
संवाद न्यूज एजेंसी, गढ़मुक्तेश्वर (हापुड़) Published by: आकाश दुबे Updated Tue, 20 Jan 2026 09:00 PM IST
सार

वन दरोगा की तहरीर के अनुसार, गश्त के दौरान टीम ने वार्ड नयाबांस में भैंसा-बुग्गी से अवैध रेत-बालू खनन कर रहे लोगों को रोका। रोकने पर खनन में संलिप्त लोग भड़क गए और वनकर्मियों पर हमला बोल दिया।

विज्ञापन
Villagers beat up forest officials who tried to stop sand mining in Hapur
हंगामा करते लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड नयाबांस में सोमवार शाम को वन विभाग और ग्रामीणों के बीच जमकर नोकझोंक और हाथापाई हुई। अवैध रूप से किए जा रहे बालू खनन को रोकने पहुंचे वन विभाग के कर्मचारियों पर खनन में लिप्त लोगों ने हमला कर दिया। आरोपियों ने वन दरोगा और चौकीदार के साथ मारपीट की और सरकारी कागजात भी फाड़ डाले। मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


वन दरोगा जयपाल सिंह ने कोतवाली में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि वह सोमवार शाम को वन विभाग की टीम के साथ गश्त पर थे। इसी दौरान वार्ड नयाबांस क्षेत्र में कुछ लोग भैंसा-बुग्गी के माध्यम से अवैध रूप से रेत-बालू का खनन कर रहे थे। जब वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर उन्हें रोका और खनन बंद कराने का प्रयास किया, तो खनन में लिप्त आरोपी उग्र हो गए। 

विज्ञापन
Trending Videos

आरोप है कि अशोक, कपिल, नन्हे, खजान, विपिन और अजय ने वन दरोगा जयपाल सिंह, वन दरोगा मुकेश त्यागी और चौकीदार छत्रपाल के साथ गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों से मारपीट की। हमले में वन कर्मियों को चोटें आईं। आरोपियों ने मौके पर मौजूद सरकारी दस्तावेज भी फाड़ दिए और जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। घटना के बाद वन दरोगा जयपाल सिंह कोतवाली पहुंचे और पूरे मामले की तहरीर पुलिस को दी। 

विज्ञापन

वहीं, इस प्रकरण में ग्रामीणों की ओर से भी आरोप सामने आए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि कार्रवाई के दौरान वन विभाग के कुछ अधिकारियों ने घर के बाहर खड़ी बुग्गी के टायर फाड़ दिए। इसको लेकर क्षेत्र में चर्चा बनी हुई है। हालांकि पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों की शिकायतों की जांच की जा रही है और जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसी के आधार पर निष्पक्ष कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन

अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई के दौरान सरकारी कर्मचारियों पर हमला प्रशासन के लिए गंभीर चुनौती माना जा रहा है। इस घटना के बाद वन विभाग के कर्मचारियों में रोष है और उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था मजबूत किए जाने की मांग की है।

यह बोले अधिकारी-
सीओ स्तुति सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर गढ़ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की गई है, वहीं, ग्रामीणों द्वार लगाए गए आरोपों की भी जांच कराई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed