{"_id":"65146b63ff454119180d7b29","slug":"village-roads-will-be-repaired-for-rs-338-crore-hapur-news-c-135-1-hpr1001-3351-2023-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: 3.38 करोड़ रुपये गांवों के रास्तों की होगी मरम्मत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: 3.38 करोड़ रुपये गांवों के रास्तों की होगी मरम्मत
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
हापुड़। जिले के विभिन्न वार्डों के 25 ग्राम पंचायतों में जिला पंचायत द्वारा आरसीसी सड़क व खड़ंजों का निर्माण कराया जाएगा। इसके साथ ही अन्य सड़कों की मरम्मत भी कराई जाएगी, जिसके लिए विभाग 3.38 करोड़ रुपये खर्च करेगा। विभाग द्वारा निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जल्द टेंडर होने के बाद दो महीने में कार्य पूरा कराया जाएगा।
जिले में जर्जर सड़कों को सुधारने की कवायद चल रही है। मुख्य सड़कों को लोक निर्माण विभाग द्वारा गड्ढामुक्त किया जाएगा और कई सड़कों का चौड़ीकरण किया जाएगा। देहात क्षेत्र के गांवों में शहर से जोड़ने वाले संपर्क मार्गों की दशा सुधारने की जिम्मेदारी जिला पंचायत विभाग को मिली है। इसके लिए विभाग जल्द ही नए रास्तों का निर्माण कराकर और सड़कों की मरम्मत कराकर ग्रामीणों को राहत दिलाएगा। इसके अलावा गांव कोटा हरनाथपुर में 37 लाख रुपये की लागत से पुस्तकालय का निर्माण, बाउंड्रीवाल व सेनेट्री फिटिंग का कार्य कराया जाएगा।
जिला पंचायत अपर मुख्य अधिकारी आरती मिश्रा ने बताया कि गांवों के विकास के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। कार्य शुरू होने के दो महीने में कार्य पूरा कराकर ग्रामीणों को सुविधा का लाभ दिया जाएगा।
विज्ञापन
यहां बनेंगी आरसीसी सड़कें
जिंदल नगर से ढबारसी रोड पर रेलवे फाटक की तरफ, गांव काकौड़ी में छपकौली संपर्क मार्ग पर, जखैड़ा में देवी मंदिर की तरफ, आजमपुर में कंदौली मार्ग पर, जादोपुर में देहरा-बझैड़ा मार्ग, बंगौली में बंगौली कुराना संपर्क मार्ग पर, मुक्तेश्वरा में पंचायत घर की तरफ तक।
इन गांवों में बनेंगे खड़ंजे
गांव हृदयपुर से झंडा संपर्क मार्ग, गांव छपकौली से अयादनगर संपर्क मार्ग, भदस्याना में लहडरा वाले रास्ते पर, मुबारिकपुर में राजपुर की ओर, गोहरा में लोटी संपर्क मार्ग पर, जखैड़ा संपर्क मार्ग, ग्राम पीरनगर सूदना में परशुराम त्यागी की खेत की तरफ, कंदौली में धौलाना संपर्क मार्ग, सपनावत में ऋषिपाल की ट्यूबवेल की तरफ, आजमपुर में खड़ंजे का निर्माण होगा।