फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   vaishak amawashya

Hapur News: वैसाख अमावस्या आज, लाखों श्रद्धालु करेंगे स्नान

Sat, 26 Apr 2025 10:37 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Sat, 26 Apr 2025 10:37 PM IST
विज्ञापन
vaishak amawashya
ब्रजघाट। वैशाख माह की अमावस्या का आगमन रविवार की सुबह चार बजकर 49 मिनट पर होगा। जो देर रात एक बजे संपन्न हो जाएगी। जिस कारण अमावस्या पर गंगा स्नान और पूजन रविवार को (आज) ही होगा।
विज्ञापन


पंडित उमेश सेनरा ने बताया कि वैशाख अमावस्या पर ब्रह्म मुहूर्त सुबह चार बजकर 52 मिनट तक रहेगा। वहीं, अभिजीत मुहूर्त 12 बजकर 11 मिनट से एक बजकर दो मिनट तक रहेगा। इन मुहूर्त में मां गंगा में आस्था की डुबकी लगाने और पितरों की आत्मा की शांति के लिए तर्पण का काफी शुभ फल प्राप्त होगा।
विज्ञापन


स्नान के बाद दान करने से मिलता है मनोवांछित फल

उन्होंने बताया कि वैशाख अमावस्या गंगा समेत अन्य पवित्र नदियों में स्नान कर दान कर गरीब और निराश्रितों को भोजन, वस्त्र का दान करने से पापों से मुक्ति मिलती है और मनोवांछित इच्छा पूरी होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पालिका-प्रशासन ने की तैयारी पूरी

पालिका चेयरमैन राकेश बजरंगी ने बताया कि वैशाख अमावस्या पर भक्तों की सुरक्षा के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। जहां पर आवश्यकता है, उन स्थानों पर बैरिकेडिंग दुरुस्त कराई गई है। साथ ही गोताखोर तैनात किए गए है। सफाई और पेयजल सप्लाई पूरी तरह चाक चौबंद रहेगी। वहीं सीओ वरुण मिश्रा ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग को जाम से मुक्त रखने के लिए योजना तैयार की गई है। इसके अलावा गंगा तट समेत अन्य स्थानों पर पुलिस कर्मी तैनात रहेंगे। दमकल विभाग की गाड़ी भी ब्रजघाट के मुख्य चौराहे पर खड़ी की जाएगी। ताकि आपात स्थिति से निपटा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed