फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   UP News Body of a villager found in a field in Hapur

UP: नाक से बहता खून... शरीर पर चोट के निशान, हापुड़ में खेत में मिला ग्रामीण का शव

Sun, 24 Aug 2025 03:39 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़
अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़ Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 24 Aug 2025 03:39 PM IST
सार

हापुड़ के रघुनाथपुर चंदपुरा गांव में खेत में 42 वर्षीय नरवीर का शव पड़ा मिला। नाक से खून बह रहा था। पुलिस ने ब्रेन हेमरेज से मौत की आशंका जताई है। 

विज्ञापन
UP News Body of a villager found in a field in Hapur
घटनास्थल पर जमा लोग - फोटो : संवाद

विस्तार

हापुड़ के पिलखुवा कोतवाली इलाके के रघुनाथपुर चंदपुरा में रविवार सुबह खेत में 42 वर्षीय नरवीर का शव संदिग्ध हालात में मिला। नाक से खून बह रहा था। पुलिस ने इसे संदिग्ध हत्या माना है और शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, नरवीर शनिवार सुबह हापुड़ की एक निजी फैक्ट्री में काम पर गए थे, लेकिन रात तक घर नहीं लौटे। रविवार की सुबह ग्रामीणों ने खेत में उनका शव देखा। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे। 
विज्ञापन


पत्नी बबीता शव देखकर बेसुध हो गई। बेटे सागर (18) और डेविड (15) पिता के शव से लिपटकर रो पड़े। प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार, मृतक के शरीर पर चोट के निशान थे और नाक से खून बह रहा था जबकि पुलिस केवल नाक से खून बहता हुआ बता रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रथम दृष्टया ब्रेन हेमरेज के कारण मौत मानकर चल रही है। परिजनों ने बताया कि नरवीर ही परिवार के इकलौते कमाने वाले थे। वही इस घटना से गांव में हड़कंप बचा हुआ है। 


सीओ अनीता चौहान ने बताया, प्रथम दृष्टया मामला  ब्रेन हेमब्रेज का लग रहा है। शव की नाक से खून बहा था, शरीर पर कोई चोट के निशान नहीं पाए गए। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारण स्पष्ट होंगे। पुलिस सभी पहलुओं की गहनता से जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed