फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   up board exam

Hapur News: यूपी बोर्ड की परीक्षा के लिए 29568 छात्र पंजीकृत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 14 Nov 2023 10:14 PM IST
विज्ञापन
up board exam
हापुड़। यूपी बोर्ड हाईस्कूल, इंटरमीडिएट की परीक्षा में इस वर्ष 29568 छात्र पंजीकृत हैं, जोकि पिछले साल से 220 कम हैं। 112 स्कूलों का सत्यापन कर, रिपोर्ट बोर्ड को भेज दी गई है। जल्द ही अंतरिम सूची जारी होगी, आपत्तियों के बाद बोर्ड केंद्रों की सूची आएगी।
विज्ञापन


पिछले साल जिले के 43 केंद्रों पर परीक्षाएं हुई थी। इस परीक्षा में कुल 29788 छात्र पंजीकृत थे। जिसमें दसवीं के 15889 और 12वीं के 13899 छात्र थे। इस बार की परीक्षाओं की तैयारियां शुरू हो गई हैं। गठित टीम ने समस्त 112 स्कूलों का सत्यापन कर लिया है। सत्यापन रिपोर्ट बोर्ड को भेजी जा चुकी है, जिसके आधार पर केंद्रों की अंतरिम सूची आएगी। इस सूची पर जिस विद्यालय का आपत्ति होगी, वह दर्ज करा सकेगा। आपत्तियां भी बोर्ड में भेजी जाएंगी। इसके बाद फाइनल केंद्रों की सूची आएगी। फरवरी में परीक्षाएं प्रस्तावित हैं, ऐसे में कॉलेजों में अब प्री बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी शुरू हो गई है। इंटर कॉलेजों में दसवीं और 12वीं के कोर्स 80 से 90 फीसदी तक पूरे हो गए हैं। प्रयोगात्मक परीक्षाओं के लिए भी फाइलें बन रही हैं।
विज्ञापन




बोर्ड परीक्षार्थियों की स्थिति

कक्षा छात्र छात्राएं कुल योग

10वीं 8302 7614 15916

12वीं 6612 5743 12355

10वीं प्राइवेट 62 19 81

12वीं प्राइवेट 768 448 1216

----

जल्द आएगी सूची

यूपी बोर्ड परीक्षाओं को लेकर सत्यापन की आख्या भेजी जा चुकी है। जल्द ही केंद्रों की सूची आ जाएगी। छात्रों के लिए केंद्रों पर अच्छी सुविधाएं रहेंगी। - पीके उपाध्याय, डीआईओएस
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed