{"_id":"67ae20f02ed4083c030b4b2f","slug":"up-board-copies-hapur-news-c-135-1-hpr1002-120329-2025-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में बंटी उत्तर पुस्तिकाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में बंटी उत्तर पुस्तिकाएं
Thu, 13 Feb 2025 10:12 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Thu, 13 Feb 2025 10:12 PM IST
विज्ञापन
हापुड़। यूपी बोर्ड की परीक्षाओं के लले उत्तर पुस्तिकाओं का वितरण सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में किया गया है। कंट्रोल रूम से भी नजर रखी जा रही हैं। कॉपियों में पेज नंबर भी अंकित है। नकल रोकने के लिए हर परीक्षा केंद्र के कक्ष में सीसीटीवी कैमरे और वॉयस रिकॉर्डर लगाए गए हैं।
यूपी बोर्ड की परीक्षा 24 फरवरी से शुरू होंगी, जो 12 मार्च तक चलेगी। हाईस्कूल में 14662 और इंटरमीडिएट में 13862 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। इसके लिए जिले में 40 केंद्र बनाए गए हैं। जिन पर उत्तर पुस्तिकाओं का वितरण कराया गया है। दसवीं के लिए 75974 ए कॉपी, 30390 बी कॉपी मिली हैं।
जबकि 12वीं के लिए 66074 ए कॉपी और 19820 बी कॉपियां प्राप्त हुई हैं। नकल रोकने के लिए हर साल कॉपियों का रंग बदल जाता है। कॉपियां सिली हुई होंगी, जबकि उस पर पेज नंबर भी होगा। हर कॉपी का यूनिक नंबर होगा, जिसका डेटा शिक्षा विभाग के पास है। अगर कोई कॉपी नहीं है, तो उसकी भी जानकारी विभाग के पास है।
विज्ञापन
हाईस्कूल की ए कॉपी का गुलाबी रंग और बी कॉपी का रंग गहरा लाल होगा। इंटरमीडिएट ए की कॉपी का रंग भूरा और बी कॉपी का रंग बैंगनी होगा। समस्त केंद्रों पर परीक्षकों को भी आई कार्ड मुहैया कराए जाएंगे। जांच के बाद ही उन्हें अंदर प्रवेश मिलेगा। फोन आदि परीक्षक साथ नहीं रख सकेंगे।
यूपी बोर्ड परीक्षा एक नजर में
कुल केंद्र-- -- -- -- -- -- -40
10वीं के पंजीकृत छात्र-- -- 14662
12वीं के पंजीकृत छात्र-- -- 13862
कोट -
बोर्ड परीक्षाओं को लेकर तैयारियां जारी हैं। केंद्र व्यवस्थापकों को आवश्यक निर्देश दे दिए गए हैं। जल्द ही बैठक भी होगी। परीक्षा नकलविहीन व शांतिपूर्वक संपन्न कराए जाएंगे। - डॉ.विनीता, डीआईओएस।
विज्ञापन
यूपी बोर्ड की परीक्षा 24 फरवरी से शुरू होंगी, जो 12 मार्च तक चलेगी। हाईस्कूल में 14662 और इंटरमीडिएट में 13862 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। इसके लिए जिले में 40 केंद्र बनाए गए हैं। जिन पर उत्तर पुस्तिकाओं का वितरण कराया गया है। दसवीं के लिए 75974 ए कॉपी, 30390 बी कॉपी मिली हैं।
विज्ञापन
जबकि 12वीं के लिए 66074 ए कॉपी और 19820 बी कॉपियां प्राप्त हुई हैं। नकल रोकने के लिए हर साल कॉपियों का रंग बदल जाता है। कॉपियां सिली हुई होंगी, जबकि उस पर पेज नंबर भी होगा। हर कॉपी का यूनिक नंबर होगा, जिसका डेटा शिक्षा विभाग के पास है। अगर कोई कॉपी नहीं है, तो उसकी भी जानकारी विभाग के पास है।
विज्ञापन
हाईस्कूल की ए कॉपी का गुलाबी रंग और बी कॉपी का रंग गहरा लाल होगा। इंटरमीडिएट ए की कॉपी का रंग भूरा और बी कॉपी का रंग बैंगनी होगा। समस्त केंद्रों पर परीक्षकों को भी आई कार्ड मुहैया कराए जाएंगे। जांच के बाद ही उन्हें अंदर प्रवेश मिलेगा। फोन आदि परीक्षक साथ नहीं रख सकेंगे।
यूपी बोर्ड परीक्षा एक नजर में
कुल केंद्र
10वीं के पंजीकृत छात्र
12वीं के पंजीकृत छात्र