{"_id":"64f4c945558a48cf4f090d04","slug":"unknown-vehicle-hits-bike-one-dead-hapur-news-c-135-1-hpr1001-2631-2023-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: अज्ञात वाहन ने बाइक में मारी टक्कर, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: अज्ञात वाहन ने बाइक में मारी टक्कर, एक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
हापुड़। थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव सिमरौली कट के पास अनियंत्रित अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दो व्यक्तियों को टक्कर मार दी। दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, दूसरा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले की तहरीर थाने में दी गई है।
थाना बाबूगढ़ प्रभारी निरीक्षक संजय पांडेय ने बताया कि गांव छपकौली के महेंद्र और रामवीर शनिवार रात बाइक पर सवार होकर हापुड़ जा रहे थे। जैसे ही दोनों गांव समरौली कट के पास पहुंचे तो एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। जिसमें रामबीर की मौके पर ही मौत हो गई।
जबकि महेंद्र को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां आईसीयू में उसका इलाज चल रहा है। शिनाख्त के बाद पुलिस ने घायल व मृतक के परिजनों को मामले की जानकारी दी। पोस्टमार्टम कराने के बाद पुलिस ने मृतक के शव को परिजनों के हवाले कर दिया। मामले में परिजनों की ओर से अज्ञात वाहन के चालक के खिलाफ तहरीर दी गई है। पुलिस चालक की तलाश कर रही है।