फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Uncle and nephew died due to collision with canter

Hapur News: कैंटर की टक्कर से मामा व भांजे की मौत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 30 Apr 2025 12:03 AM IST
विज्ञापन
Uncle and nephew died due to collision with canter
अस्पताल में भर्ती घायल आरिफ।   - फोटो : संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हाफिजपुर। एनएच-334 स्थित थाने के सामने यूटर्न लेते समय एक ट्रक ने स्कूटी में टक्कर मार दी। हादसे में स्कूटी सवार मामा जावेद (32) व भांजे आमिर(30) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घायल को गढ़ रोड स्थित एक अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उनकी हालत गंभीर बनी है। पुलिस ट्रक को कब्जे में लेकर मामले की जांच कर रही है।
सीओ अनीता चौहान ने बताया कि सोमवार की देर रात स्कूटी सवार आरिफ निवासी मोहल्ला नवीकरीम अपने छोटे भाई जावेद निवासी मोहल्ला चैनापुरी व भांजे आमिर निवासी रावली रोड मुरादनगर जिला गाजियाबाद के साथ स्कूटी पर सवार होकर सोमवार देर शाम किसी कार्य से गुलावठी जा रहे थे। गुलावठी न जाकर वह सभी किसी काम से दोबारा हापुड़ आने के लिए एनएच-334 स्थित थाना हाफिजपुर के सामने से यूटर्न लेने लगे थे। इस दौरान गुलावठी की तरफ से आ रहे ट्रक ने उनकी स्कूटी में जोरदार टक्कर मार दी। इसमें जावेद व आमिर की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि आरिफ गंभीर रूप से घायल हो गए थे। सड़क दुर्घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल आरिफ को गढ़ रोड स्थित एक अस्पताल में भर्ती कराकर उनके परिजनों को हादसे की सूचना दी।
विज्ञापन

जावेद दस भाई बहनों में सबसे छोटे थे
मृतक जावेद नगर के मोहल्ला किशनगंज स्थित एक जूते की दुकान पर कार्य करते थे। वह दस भाई बहनों में सबसे छोटे थे। जावेद अपने पीछे अपनी पत्नी अर्शी व दो पुत्र छोड़ गए हैं। जबकि मृतक भांजे आमिर भी अपने पीछे अपनी पत्नी व तीन बच्चों को छोड़ गए है। मृतक के बड़े भाई आरिफ अस्पताल में जिंदगी व मौत से जूझ रहे हैं। परिजनों को रो रोकर बुरा हाल था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed