{"_id":"67c885cb5a88ac029f04b70e","slug":"typhoid-hapur-news-c-135-1-hpr1002-121135-2025-03-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: टाइफाइड का बढ़ा प्रकोप, सात मरीजों में मिले लक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: टाइफाइड का बढ़ा प्रकोप, सात मरीजों में मिले लक्षण
Wed, 05 Mar 2025 10:41 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Wed, 05 Mar 2025 10:41 PM IST
विज्ञापन
हापुड़। वायरल के साथ ही मरीजों में टाइफाइड के लक्षण मिल रहे है। दो सप्ताह तक बुखार से मरीजों को आराम नहीं लग रहा। बुधवार को सात मरीजों में टाइफाइड की पुष्टि हुई। इसके साथ ही डायरिया, पेट संक्रमण और त्वचा रोगियों की संख्या में भी इजाफा हुआ है।
फिजिशियन डॉ.अशरफ अली ने बताया कि टाइफाइड का बुखार सामान्य दवाओं से ठीक नहीं होता। बल्कि इसके लिए दवाओं के आवश्यक कोर्स की आवश्यकता पड़ती है। ओपीडी में कई मरीज इस तरह के आए जिन्हें दो सप्ताह से बुखार था। जांच कराने पर उनमें टाइफाइड के लक्षण मिले हैं। मरीजों का आवश्यक उपचार शुरू कर दिया गया है।
उन्होंने बताया कि पहले लगातार 10 दिन से अधिक बुखार आने पर यह समस्या होती थी, लेकिन अब इसकी मियाद पांच तक पहुंच गई है। मरीजों को तत्काल नियमित दवा खाने और परहेज करने की सलाह दे रहे हैं। क्योंकि टाईफाइड में प्लेटलेट्स में तेजी से कमी आती है जो जानलेवा साबित होती है।
विज्ञापन
बाल रोग विशेषज्ञ डॉ.समरेंद्र राय ने बताया कि बच्चों में डायरिया और पेट संक्रमण के साथ वायरल का असर अधिक है। बदलते मौसम में बच्चे बीमार पड़ रहे हैं, जिनमें कुछ को भर्ती करने की भी आवश्यकता पड़ रही है।
टाइफाइड के लक्षण
* लगातार बुखार, सिरदर्द, भूख न लगना।
* कमजोरी, पेट दर्द, दस्त या कब्ज।
* त्वचा पर गुलाबी रंग के धब्बे।
* गले में खराश, मांसपेशियों और जोड़ों में दर्द, सूखी खांसी।