{"_id":"577aa1074f1c1b6c107fa078","slug":"two-vehicle-thief-was-finally-picked-nine-bikes-seized","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो वाहन चोर दबोचे, नौ बाइक बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो वाहन चोर दबोचे, नौ बाइक बरामद
अमर उजाला ब्यूरो /हापुड़
Updated Mon, 04 Jul 2016 11:16 PM IST
विज्ञापन
बदमाश
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली पुलिस ने सोमवार को चेकिंग के दौरान दो वाहन चोरों को गिरफ्तार किया। पूछताछ के बाद इनकी निशानदेही पर कई जगह दबिश देकर चोरी की नौ बाइकें बरामद की गईं।
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक हापुड़ के निर्देश पर कोतवाली पुलिस सोमवार को नेशनल हाईवे पर डूहरी के पास वाहनों की चेकिंग कर रही थी।
तभी एक बाइक पर दो लोग आते दिखाई दिए। संदेह के आधार पर पुलिस ने रोकना चाहा तो बाइक की स्पीड बढ़ाकर भागने लगे। इस पर पुलिस ने काफी दूर तक पीछा कर दोनों को धर दबोचा। पूछताछ करने के बाद पुलिस ने इनकी निशानदेही पर नौ बाइक बरामद की है।
विज्ञापन
कोतवाल यशवीर सिंह ने बताया कि पकड़े गए चोरों में यामीन पुत्र मकसू मोहल्ला चमरी और गुलफाम पुत्र इस्लामुददीन गांव पोहल्ली थाना सरधना मेरठ हैं। दोनों की निशानदेही पर चोरी की गई नौ बाइक बरामद की गई हैं। बाद में दोनों को जेल भेज दिया गया है। वहीं, पुलिस के मुताबिक पूछताछ में वाहन चोरी के कुछ अहम सुराग हाथ लगे हैं। उम्मीद है कि जल्द ही वाहन चोरी के कुछ मामलों का खुलासा हो।
विज्ञापन