{"_id":"6468fb0aa0778ae73b0c35be","slug":"two-thousand-rupees-currency-hapur-news-c-30-1-111915-2023-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: बाजार में बढ़ी हलचल, पेट्रोल पंप और दुकानों पर 2000 के नोट लेकर पहुंचे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: बाजार में बढ़ी हलचल, पेट्रोल पंप और दुकानों पर 2000 के नोट लेकर पहुंचे लोग
विज्ञापन
हापुड़। आरबीआई द्वारा दो हजार के नोट चलन से बाहर करने की योजना का शनिवार को बाजार में असर दिखाई दिया। बाजार में अपेक्षाकृत अधिक भीड़ रही और दो हजार के नोटों से लोगों ने आभूषण फर्नीचर या अन्य सामान की खरीद की। पेट्रोल पंप पर दो हजार का नोट लेकर पहुंचने वाले ग्राहकों की संख्या अधिक रही। इसके अलावा बैंकों में हालात सामान्य रहे, लेकिन अधिकारियों का कहना है कि काफी लोग दो हजार के नोट जमा करने के लिए पहुंचे।
दो हजार के नोट का चलन देश में 30 सितंबर के बाद बंद हो जाएगा। यह तिथि काफी दूर है और तब तक इस नोट को रखना वैध होगा। लेकिन शुक्रवार को इसकी घोषणा के बाद बाजार में थोड़ी हलचल जरूर मच गई। शनिवार को अमर उजाला की टीम ने बाजार, बैंक, पेट्रोल पंप और ऐसे स्थानों का सर्वे किया। कुल मिलाकर लोगों में इस घोषणा को लेकर किसी प्रकार का खौफ या घबराहट नहीं है।
बड़ी दुकानों पर 50 प्रतिशत पहुंचे दो हजार के नोट -
शनिवार को बाजारों में लोगों ने सामान की खरीदारी की, जिसमें करीब 50 प्रतिशत नोट दो हजार के रहे। दुकानदारों ने इन नोटों को लेने में भी किसी प्रकार की हिचकिचाहट नहीं दिखी। शुक्रवार रात और शनिवार को लोगों ने सराफ की दुकानों, इलेक्ट्रानिक्स, फर्नीचर जैसे स्थानों पर अधिक खरीददारी की। इलेक्ट्रोनिक्स शोरूम के संचालक सोनू बांगा ने बताया कि खरीदारी करने वाले ग्राहकों के पास अधिकतर दो हजार का नोट थे, जिन्हें सहर्ष स्वीकार किया गया।
विज्ञापन
बैंकों में बढ़ी आवक, लेकिन नहीं दिखी मारामारी
दो हजार के नोट बैंकों में जमा करने के लिए 30 सितंबर तक की तिथि दी गई है। खाताधारक को एक बार में दस नोट ही बदलवा पाने की छूट दी गई है। इस घोषणा के बाद शनिवार को बैंकों की स्थिति सामान्य रही। एलडीएम राम विनोद ने बताया कि फिलहाल यह बताना तो मुश्किल होगा कि दो हजार के नोट जमा कराने के लिए कितने लोग बैंक पहुंचे। ऐसे लोगों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए बैंक प्रबंधकों को दिशा निर्देश दिए गए हैं।
पेट्रोल पंप पर 30 प्रतिशत लोगों ने दिए दो हजार के नोट-
दो हजार का नोट बाजार में चलाने के लिए सबसे अधिक लोग पेट्रोल पंप पहुंचे। बुलंदशहर रोड स्थित एचपी पेट्रोल पंप के कर्मचारी ने बताया कि दोपहर तक पंप पर इक्का दुक्का लोग ही दो हजार का नोट लेकर आते थे। लेकिन शनिवार दोपहर तक चार घंटे में करीब 40 लोग दो हजार के नोट से पेट्रोल भरवा चुके हैं। यही हाल दूसरे पंपों पर भी था। कुल मिलाकर करीब 30 प्रतिशत लोगों ने दो हजार के नोट से तेल खरीदा।