फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   two lakh fraud

Hapur News: विदेश में नौकरी का झांसा देकर दो लाख हड़पे

Sat, 15 Feb 2025 09:38 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Sat, 15 Feb 2025 09:38 PM IST
विज्ञापन
two lakh fraud
गढ़मुक्तेश्वर। गांव दौताई निवासी शाहिद ने शनिवार को एसपी को शिकायती पत्र दिया है। बताया कि करीब एक साल पहले उनकी मुलाकात नगर के मोहल्ला निवासी व्यक्ति से हुई थी। आरोपी ने उनके बेटे फैजान को दो साल के लिए सऊदी अरब में नौकरी दिलाने की बात की। जिसके लिए आरोपी ने दो लाख रुपये मांगे। बेटे की अच्छी नौकरी के लालच में उन्होंने उसे दो लाख रुपये दे दिए। जिसके बाद आरोपी ने करीब 10 महीने पहले उसके बेटे को सऊदी अरब भेज दिया। बताया कि सऊदी में उसके बेटे से मजदूरी कराई गई और उसे तय किया गया वेतन भी नहीं दिया गया। बीमार होने के बाद उनका बेटा गांव लौट आया। जब उन्होंने आरोपी से इस बारे में बात की, तो अभद्रता करते हुए जान से मारने की धमकी दी है। कोतवाली पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed