फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Two high-speed bikes collided head-on two died tragically

UP: आमने-सामने टकराईं तेज रफ्तार दो बाइकें, दो की दर्दनाक मौत; परिवार में मचा कोहराम

Tue, 11 Nov 2025 07:18 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, गढ़मुक्तेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, गढ़मुक्तेश्वर Published by: विकास कुमार Updated Tue, 11 Nov 2025 07:18 PM IST
सार

मृतकों के पास मिले मोबाइल फोन व दस्तावेजों के आधार पर उनकी शिनाख्त हुई। जिसके बाद पुलिस ने मृतकों के परिजनों को सूचना दी। सूचना मिलते ही वीरेंद्र की बहन बबीता परिजनों के साथ सीएचसी पहुंच गई। युवकों की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है। 

विज्ञापन
Two high-speed bikes collided head-on two died tragically
बाइक टकराने से दो की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के गढ़मुक्तेश्वर में मंगलवार को गढ़-स्याना मार्ग पर सालारपुर इंटर कॉलेज के सामने दो बाइकों की आमने-सामने की भिड़ंत में नगर निवासी वीरेंद्र कुमार (करीब 37 वर्ष) और जनपद बुलदंशहर के बुकलाना निवासी सोनू (करीब 25 वर्ष) की मौत हो गई। वहीं, सोनू का साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने मृतकों के शव को कब्जे में ले लिया है। वहीं, घायल को चिकित्सकों ने मेरठ के लिए रेफर कर दिया है।

विज्ञापन
Trending Videos

कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला इंद्रा नगर निवासी वीरेंद्र कुमार गांव जैतौली में परिषदीय स्कूल में अध्यापक थे। वीरेंद्र मंगलवार की दोपहर बाद किसी काम से बाइक पर सवार होकर गए थे। बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र में गढ़-स्याना मार्ग पर सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक से उनकी बाइक टकरा गई। हादसे में वीरेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, दूसरी बाइक पर सवार जनपद बुलदंशहर के बुकलाना निवासी सोनू ने भी हादसे में दम तोड़ दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सोनू के साथ बाइक पर सवार उनका साथी अतुल निवासी बुकलाना गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना के बाद घटनास्थल पर पहुंची पुलिस एंबुलेंस की मदद से तीनों को सीएचसी लेकर पहुंची। जहां चिकित्सकों ने सोनू और वीरेंद्र को मृत घोषित कर दिया। वहीं, गंभीर रूप से घायल अतुल को प्राथमिक उपचार के बाद मेरठ के लिए रेफर कर दिया है। 

विज्ञापन

मृतकों के पास मिले मोबाइल फोन व दस्तावेजों के आधार पर उनकी शिनाख्त हुई। जिसके बाद पुलिस ने मृतकों के परिजनों को सूचना दी। सूचना मिलते ही वीरेंद्र की बहन बबीता परिजनों के साथ सीएचसी पहुंच गई। युवकों की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है। सीओ स्तुति सिंह ने बताया कि मृतकों के शवों को कब्जे में ले लिया गया है। घायल को मेरठ के अस्पताल भिजवाया गया है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed