फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   two colony give light

Hapur News: 100 केवीए के ट्रांसफार्मरों से कर दिया दो कॉलोनियों का विद्युतीकरण

Sun, 21 Apr 2024 10:53 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Sun, 21 Apr 2024 10:53 PM IST
विज्ञापन
two colony give light
हापुड़। ऊर्जा निगम ने करीब 10 हजार वर्ग गज में बनी दो कॉलोनियों का विद्युतीकरण महज 100 केवीए के दो-दो ट्रांसफार्मरों से कर दिया है। एस्टीमेट में लिए संसाधन और मौके पर लगे खंभे और तारों में काफी भिन्नता है। मामला खुलने पर इसकी शिकायत एमडी कार्यालय में हुई है। जिस पर जांच होने का दावा किया गया है।
विज्ञापन

दरअसल, कॉलोनी भले ही एचपीडीए से प्रमाणित हो या न हो, ऊर्जा निगम पर इसका कोई प्रभाव नहीं पड़ता। अधिकारी अपने बायलॉज में किसी भी कॉलोनी के ऊर्जीकरण को सही बताते हैं। जबकि प्राधिकरण कई बार पत्र भी भेज चुका है। हाल ही में एक नया मामला सामने आया है। हापुड़ डिवीजन क्षेत्र में दो कॉलोनियों का हाल ही में विद्युतीकरण हुआ है। जिनके नक्शे आर्कीटेक्चर से बनवाए गए हैं। दोनों कॉलोनी का क्षेत्रफल 10 हजार वर्ग गज से अधिक है। लेकिन इसके ऊर्जीकरण में खूब खिलवाड़ हुआ। महज 100 केवीए क्षमता के ट्रांसफार्मर से कॉलोनी को जोड़ा गया है। हाईटेंशन लाइन डालने से लेकर बिजली के खंभे लगाने में खूब अनियमितता हुई है। एस्टीमेट में जो सामान दर्शाया गया है, वह काफी हद तक मौके से अलग है। प्रत्येक कॉलोनी के ऊर्जीकरण का एस्टीमेट करीब 5.90 लाख रुपये बनाया गया है। (संवाद)
विज्ञापन

- इन बिंदुओं पर उठ रहे सवाल-



* लोड कम दिखाने के लिए दो कॉलोनी, दो मानचित्र, दो एस्टीमेट, कम खंभे, कम वायर एवं दो पार्क दिखाए हैं।



* एक कॉलोनी में 100केवीए के दो ट्रांसफार्मर लगाए हैं, जबकि 250केवीए का एक ट्रांसफार्मर पर्याप्त होता।



* एस्टीमेट में कुल खंभों की संख्या 11 है, जबकि मौके पर 16 खंभे लगे हैं।



* एस्टीमेट में विजुअल वायर जोड़ा गया है, जबकि मौके पर एचटी केबल लगाया गया है।



* हाईटेंशन लाइन को चहारदिवारी से निकाला गया है।



विद्युत सुरक्षा की टीम कर चुकी है जांच



हापुड़ डिवीजन के उपखंड प्रथम के क्षेत्र में पिछले दिनों एक कॉलोनी का विद्युतीकरण हुआ था। इसमें सिमेंट के खंभों पर ही हाईटेंशन लाइन बना दी गई थी। विद्युत सुरक्षा की टीम ने इसकी जांच कर, रिपोर्ट में अनियमितता दर्शाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन




मामले की कराएंगे जांच



ऊर्जीकरण में किसी तरह की अनियमितता नहीं होने दी जाएगी। इन कॉलोनियों के एस्टीमेट की जांच और भौतिक सत्यापन कराया जाएगा। अनियमितता मिलने पर सख्त कार्रवाई होगी। - अवनीश कुमार, अधीक्षण अभियंता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed