फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Two cars collide on highway, a third crashes into them from behind; two injured

Hapur News: हाईवे पर भिड़ी दो करें, पीछे से टकराई तीसरी, दो घायल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 16 Oct 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
Two cars collide on highway, a third crashes into them from behind; two injured
हापुड़। थाना देहात क्षेत्र के एनएच-09 पर एक स्कार्पियो कार अनियंत्रित होकर आगे जा रही वैगनार कार से भिड़ गई। इसके बाद पीछे से अल्टो कार आगे जा रही स्कार्पियो से टकरा गई। हादसे में अल्टो व वैगनार कार में सवार एक महिला समेत दो लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराकर क्षतिग्रस्त कारों को हाईवे से हटवाया और यातायात सुचारु कराया।
विज्ञापन

सीओ दीपक चतुर्वेदी ने बताया कि एनएच-09 पर एक वैगनार कार मुरादाबाद से दिल्ली की तरफ जा रही थी। इसी बीच उसके पीछे आ रही स्कार्पियो कार अनियंत्रित होकर वैगनार कार से भिड़ गई। इसके बाद पीछे से आ रही अल्टो कार आगे जा रही स्कार्पियो कार से टकरा गई। हादसे में अल्टो कार में सवार महिला फुलमिजरा निवासी पिलखुवा व वैगनार चालक हवा सिंह घायल हो गए। हादसे के बाद हाईवे के एक तरफ यातायात बाधित हो गया और वाहनों की लंबी कतारें लग गई। हादसे की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराकर क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त कारों को हाईवे से हटवाया। इसके बाद पुलिस बल ने किसी तरह यातायात सुचारु कराया। सीओ ने बताया कि हादसे के संबंध में पुलिस को अभी कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed