{"_id":"666b26bcb77943e0010a6f06","slug":"two-accused-arrest-in-dowry-case-hapur-news-c-135-1-hpr1001-111570-2024-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: दहेज हत्या में देवर और सास गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: दहेज हत्या में देवर और सास गिरफ्तार
Thu, 13 Jun 2024 10:35 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Thu, 13 Jun 2024 10:35 PM IST
विज्ञापन
धौलाना। करीब डेढ़ साल पूर्व दहेज हत्या में नामजद देवर और सास को पुलिस ने गांव सौलाना से गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
सीओ जितेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि गांव सौलाना में किराए पर रह रहे बिहार के जिला मधेपुरा अन्तर्गत गांव चिलौड़ी, थाना चौसा निवासी प्रदून शर्मा की शादी रानी गंज निवासी शैलेंद्र शर्मा की बहन पूजा के साथ हुई थी। प्रदून शर्मा रोजगार की तलाश में धौलाना क्षेत्र में आया था और अपनी पत्नी पूजा के साथ गांव सौलाना में किराए पर रहने लगा। आरोप है कि पूजा के पति, सास, देवर उसके साथ आए दिन अभद्रता करते हुए दहेज की मांग कर रहे थे। 29 दिसंबर 2022 को उसकी बहन की मौत हो गई। जानकारी होने पर शैलेंद्र ने दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाते हुए चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस इस मामले में पति को पहले ही जेल भेज चुकी है। देवर सोनू और सास फरार चल रही थी। पुलिस ने वांछित चल रहे दोनों आरोपियों को सौलाना गांव में किराए के मकान से गिरफ्तार कर जेल भेजा है।