{"_id":"68a9ef982fb39e382e0a96dd","slug":"two-accused-arrest-hapur-news-c-135-1-hpr1001-129137-2025-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: 10 लाख की ठगी में दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: 10 लाख की ठगी में दो आरोपी गिरफ्तार
Sat, 23 Aug 2025 10:13 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Sat, 23 Aug 2025 10:13 PM IST
विज्ञापन
पिलखुवा। कोलकाता में 10 लाख रुपये की साइबर ठगी के मामले में कोलकाता पुलिस ने कोतवाली पुलिस के सहयोग से गढी मोहल्ले के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया और न्यायालय के समक्ष पेश कर अपने साथ ले गई। पुलिस ने उनके कब्जे से सिम कार्ड और अन्य उपकरण बरामद किए। इनके आधार पर पुलिस मामले की जांच करेगी।
पुलिस के अनुसार वेस्ट बंगाल के थाना न्यू टाइम टाउन विधाननगर थाने की पुलिस शनिवार सुबह कोतवाली पहुंची। स्थानीय पुलिस के सहयोग से गढ़ी मोहल्ले से दो आरोपी अजय और सौरभ कुमार को गिरफ्तार किया गया। टीम में शामिल सदस्यों ने बताया कि यह मामला कोलकाता पुलिस ने 30 जून को दर्ज किया था। इसमें आरोपियों ने फर्जी सिम एक्टिवेट (सक्रिय) करके लोगों को ठगी का शिकार बनाया। पुलिस के अनुसार सभी सिम पिलखुवा से एक्टिवेट हुए थे। सीओ अनीता चौहान ने बताया कि आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया। जांच जारी है और अन्य सहयोगियों की पहचान के प्रयास चल रहे हैं।