फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Trying to rape a girl by entering the house

Hapur News: घर में घुसकर युवती से दुष्कर्म की कोशिश

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 18 May 2023 11:14 PM IST
विज्ञापन
Trying to rape a girl by entering the house
गढ़मुक्तेश्वर। नगर क्षेत्र में घर में घुसकर युवक ने युवती के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। पीड़िता ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

नगर के एक मोहल्ला निवासी युवती ने बताया कि 11 मई की सुबह वह अपने घर पर थी। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाला युवक उसके घर में घुस आया और उसके साथ छेड़छाड़ करते हुए उसके साथ दुष्कर्म की कोशिश करने लगा। विरोध करने पर अभद्रता करते उसकी पिटाई भी की। शोर सुनकर अंदर के कमरे में मौजूद उसकी बहन मौके पर पहुंची, जिसे देखकर आरोपी उसे धक्का देकर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकला। पीड़िता का कहना है कि आरोपी पहले भी कई बार उसे रास्ते में रोककर अश्लीलता कर चुका है। युवती ने आरोपी को नामजद करते हुए कार्रवाई की मांग की है।

कोतवाली प्रभारी सोमवीर सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच कर आरोपी की तलाश की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed