फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Transport Corporation employees will get the benefit of dearness allowance hike

Hapur News: परिवहन निगम के कर्मियों को मिलेगा महंगाई भत्ता बढ़ोतरी का लाभ

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 24 Apr 2026 12:43 AM IST
विज्ञापन
Transport Corporation employees will get the benefit of dearness allowance hike
हापुड़। प्रदेश सरकार ने परिवहन विभाग के नियमित अधिकारियों और कर्मचारियों को बड़ी राहत देते हुए उनके महंगाई भत्ते (डीए) में पांच प्रतिशत की बढ़ोतरी करने का फैसला किया है। इस निर्णय से कर्मचारियों के वेतन में 55 प्रतिशत की दर से महंगाई भत्ता दिया जाएगा। परिवहन विभाग की अपर मुख्य सचिव अर्चना अग्रवाल की ओर से आदेश जारी कर दिया गया है। डिपो में तैनात 92 कर्मियों को इसका लाभ मिलेगा।
विज्ञापन


हापुड़ डिपो से विभिन्न मार्गों पर 136 बसों का संचालन होता है। परिवहन निगम के डिपो, वर्कशॉप के साथ ही नियमित चालक और परिचालक भी बसों के संचालन में जिम्मेदारी निभाते हैं। प्रदेश सरकार द्वारा निगम के पूर्णकालिक कर्मियों को 7वें वेतनमान में 55 प्रतिशत महंगाई भत्ते की किस्त के भुगतान की स्वीकृति 1 जनवरी 2026 से दी गई है। इसका लाभ डिपो में तैनात नियमित कर्मियों को भी मिलेगा।
विज्ञापन


सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक सतीश कुमार का कहना है कि नियमित कर्मियों के महंगाई भत्ता बढ़ोतरी के संबंध में परिवहन निगम के अपर मुख्य सचिव का पत्र प्राप्त हुआ है। इससे कर्मियों को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed