फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   transformer caught fire

Hapur News: टीचर कॉलोनी के बाहर ट्रांसफार्मर में लगी आग

Sun, 21 Apr 2024 10:49 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Sun, 21 Apr 2024 10:49 PM IST
विज्ञापन
transformer caught fire
हापुड़। दिल्ली रोड पर टीचर कॉलोनी के बाहर लगा 100केवीए क्षमता का ट्रांसफार्मर रविवार सुबह गर्मी के कारण जल उठा। इसके नीचे लगा केबल बॉक्स भी धमाके के साथ फट गया। इस इलाके की सप्लाई बंद कर दी गई। दमकल विभाग की गाड़ी ने किसी तरह आग पर काबू पाया। इसके अलावा ट्रिपिंग से भी कई मोहल्लों की बिजली गुल रही।
विज्ञापन


विभिन्न योजनाओं में 400 से अधिक ट्रांसफार्मरों की क्षमता वृद्धि की जा चुकी है। वर्तमान में बिजनेस प्लान, रिवैंप योजना भी चालू है। लेकिन ट्रांसफार्मरों की स्थिति में खास सुधार नहीं हुआ है। दो दिन पहले स्वर्ग आश्रम रोड की कॉलोनी में 24 घंटे के अंदर ही 400 केवीए क्षमता के दो ट्रांसफार्मर फुंके थे। रविवार सुबह दिल्ली रोड बिजलीघर के पास टीचर कॉलोनी के बाहर लगे ट्रांसफार्मर में आग लग गई। बताया जा रहा है कि यह ट्रांसफार्मर ओवरलोड था। जिस कारण इसमें आग लगी, प्लास्टिक की वायर और केबिल बॉक्स में भी आग की लपटे उठने लगी, जिसमें जोरदार धमाका भी हुआ। इससे पूरे इलाके की सप्लाई बंद हो गई, सूचना पर दमकल कर्मियों ने पहुंचकर किसी तरह ट्रांसफार्मर की आग बुझाई। बता दें कि हर रोज दो से तीन ट्रांसफार्मर खराब हो रहे हैं, जबकि अभी गर्मियों की शुरूआत है और हाल ही में अनुरक्षण का कार्य भी कराया गया है।
विज्ञापन


-

इन इलाकों में रहा बिजली संकट

टीचर कॉलोनी, राजीव विहार, सिद्धार्थनगर, लज्जापुरी, बैंक कॉलोनी, चमरी, अर्जुननगर, अपनाघर कॉलोनी, मजीदपुरा, आवास विकास, मोती कॉलोनी, नवाजीपुरा, इंद्रगढ़ी, महताब गढ़ी, फूलगढ़ी, तगासराय, काली मस्जिद, छज्जुपुरा, राजीव विहार, गोपीपुरा, सराय बसारत अली, रियाजुपुरा, कोठीगेट, खाई, नूरबफान गंज, माता मोहल्ला, कसेरठ बाजार, कोतवाली, तहसील, रफीकनगर, राजीव विहार, त्रिलोकीपुरम, मजीदपुरा, अलीनगर, कोटला मेवतियान, दिल्ली गेट, गद्दा पाड़ा, जगदीशपुरम, पीरबाउद्दीन, किशनपुरा
विज्ञापन
विज्ञापन



कोट -

तापमान बढ़ने के साथ ही फाल्ट की समस्या बढ़ी है, हालांकि ट्रांसफार्मरों की क्षमता वृद्धि लगातार चल रही है, अनुरक्षण भी कराया जा रहा है। इस बार गर्मियों में लोगों को परेशान नहीं होना पड़ेगा।--अवनीश कुमार, अधीक्षण अभियंता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed