{"_id":"67c5e070f9d5d82f63095ff3","slug":"train-start-hapur-news-c-135-1-hpr1001-121049-2025-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: तीन माह से निरस्त चल रही ट्रेनों का संचालन शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: तीन माह से निरस्त चल रही ट्रेनों का संचालन शुरू
Mon, 03 Mar 2025 10:31 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Mon, 03 Mar 2025 10:31 PM IST
विज्ञापन
हापुड़। कोहरे के नाम पर पिछले तीन माह से निरस्त चल रही तीन जोड़ी ट्रेनों का संचालन रेलवे ने बहाल कर दिया है। वहीं दो जोड़ी ट्रेनों के फेरों में की गई कटौती को भी समाप्त कर दिया है।
कोहरे के कारण रेलवे ने एक दिसंबर से 28 फरवरी तक 15059/60 लालकुआं जंक्शन से आनंद विहार के बीच चलने वाली लालकुआं एक्सप्रेस, 15621/22 कामाख्या जंक्शन से आनंद विहार टर्मिनल के बीच संचालित साप्ताहिक एक्सप्रेस का संचालन निरस्त कर दिया गया था। वहीं मुरादाबाद से गाजियाबाद के बीच चलने वाली मेमू ट्रेन का संचालन भी निरस्त किया गया था।
इनके अलावा बनारस से नई दिल्ली के बीच संचालित काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस और डिब्रूगढ़ से लालगढ़ के बीच चलने वाली अवध असम एक्सप्रेस के फेरों में कटौती कर दी गई थी। लालकुआं एक्सप्रेस और साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन का संचालन बहाल हो गया है। सात मार्च से मेमू भी पटरी पर दौड़ने लगेगी।
विज्ञापन
मुरादाबाद रेल मंडल के वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक आदित्य गुप्ता कहना है कि कोहरे के दौरान निरस्त चल रही ट्रेनों का संचालन बहाल हो गया है, जिससे रेलयात्रियों को राहत मिलेगी।