{"_id":"67fa99e2f8fbc9336e087388","slug":"train-late-hapur-news-c-135-1-hpr1001-122843-2025-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: एक्सप्रेस के साथ पैसेंजर ट्रेनों ने कराया इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: एक्सप्रेस के साथ पैसेंजर ट्रेनों ने कराया इंतजार
Sat, 12 Apr 2025 10:20 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Sat, 12 Apr 2025 10:20 PM IST
विज्ञापन
हापुड़। मुरादाबाद रेल मंडल में विभिन्न स्थानों पर रेलवे लाइन पर चल रहे मरम्मत कार्य के चलते ट्रेनों का संचालन बेपटरी हो गया है। शनिवार को साप्ताहिक और एक्सप्रेस के साथ पैसेंजर ट्रेन भी देरी से रेलवे स्टेशन आई।
बनारस से चलकर नई दिल्ली जाने वाली काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस पांच घंटे 40 मिनट, मालदा टाउन से आनंद विहार टर्मिनल जाने वाली साप्ताहिक एक्सप्रेस दो घंटे 30 मिनट, डिब्रूगढ़ से लालगढ़ जंक्शन जा रही अवध असम एक्सप्रेस दो घंटे, बुलंदशहर से तिलक ब्रिज जा रही शटल पैसेंजर ट्रेन दो घंटे 30 मिनट, मुरादाबाद से गाजियाबाद जा रही मेमू पैसेंजर ट्रेन दो घंटे 30 मिनट, प्रयागराज से सहारनपुर जंक्शन जा रही नौचंदी एक्सप्रेस दो घंटे 10 मिनट, बरेली जंक्शन से नई दिल्ली जा रही इंटरसिटी एक्सप्रेस एक घंटा, रक्सौल जंक्शन से आनंद विहार टर्मिनल जा रही सत्याग्रह एक्सप्रेस एक घंटा 10 मिनट देरी से रेलवे स्टेशन आई।
इनके अलावा नई दिल्ली से चलकर बनारस जा रही काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस तीन घंटे 20 मिनट, बरेली से भुज जा रही आला हजरत एक्सप्रेस एक घंटा 40 मिनट, डिब्रूगढ़ से लालगढ़ जाने वाली अवध असम एक्सप्रेस एक घंटा, टनकपुर से दिल्ली जा रही पूरनगिरी जनशताब्दी एक्सप्रेस एक घंटा, लखनऊ से चलकर मेरठ को जा रही राज्यरानी एक्सप्रेस आधा घंटे देरी से आई। मुरादाबाद रेल मंडल के वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक आदित्य गुप्ता का कहना है कि बरेली, अमरोहा रेलखंड में रेलवे लाइन पर कार्य किया जा रहा है, जिस कारण कुछ ट्रेनों का संचालन प्रभावित हो रहा है।