{"_id":"69667f49875d73aae40597e4","slug":"train-late-due-to-fog-hapur-news-c-135-1-hpr1003-135564-2026-01-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: कोहरे ने ट्रेनों की रफ्तार पर लगाया ब्रेक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: कोहरे ने ट्रेनों की रफ्तार पर लगाया ब्रेक
Tue, 13 Jan 2026 10:52 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Tue, 13 Jan 2026 10:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हापुड़। कोहरे के कारण मंगलवार को ट्रेनों की रफ्तार पर ब्रेक लग गया। सुबह के समय रेलवे स्टेशन आने वाली अधिकांश ट्रेनें अपने निर्धारित समय से देरी से चलकर आईं।
सहरसा जंक्शन से चलकर अमृतसर जंक्शन को जाने वाली गरीब रथ एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से आठ घंटे, प्रयागराज संगम से सहारनपुर जंक्शन जा रही नौचंदी एक्सप्रेस चार घंटे, बरेली जंक्शन से नई दिल्ली जा रही इंटरसिटी एक्सप्रेस तीन घंटे 10 मिनट, बनारस से चलकर नई दिल्ली जाने वाली काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस तीन घंटे, प्रतापगढ़ जंक्शन से दिल्ली जंक्शन को जा रही पद्मावत एक्सप्रेस दो घंटे 40 मिनट, लालगढ़ जंक्शन से डिब्रूगढ़ जाने वाली अवध असम एक्सप्रेस तीन घंटे, देहरादून से दिल्ली जंक्शन जाने वाली मसूरी एक्सप्रेस एक घंटा 40 मिनट देरी से चलकर रेलवे स्टेशन आई।
वहीं रक्सौल जंक्शन से आनंद विहार टर्मिनल जाने वाली सत्याग्रह एक्सप्रेस एक घंटा, बुलंदशहर से तिलक ब्रिज जा रही शटल पैसेंजर एक घंटा, लखनऊ जंक्शन से मेरठ शहर को जा रही राज्यरानी एक्सप्रेस एक घंटा 30 मिनट, जेसलमेर से काठगोदाम जा रही रानीखेत एक्सप्रेस एक घंटा, भुज से बरेली जंक्शन जा रही आला हजरत एक्सप्रेस आधा घंटा, टनकपुर से दिल्ली जाने वाली पूर्णागिरी जनशताब्दी एक्सप्रेस आधा घंटा देरी से रेलवे स्टेशन आई। मुरादाबाद रेल मंडल के वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक आदित्य गुप्ता का कहना है कि घना कोहरा होने के कारण दृश्यता कम हो गई थी। इस कारण ट्रेनों का संचालन धीमी गति से किया गया।