{"_id":"677d605b01a0631d6201030a","slug":"train-late-due-to-fog-hapur-news-c-135-1-hpr1001-118885-2025-01-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: गरीब रथ आठ घंटे, नौचंदी एक्सप्रेस चार घंटे देरी से चली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: गरीब रथ आठ घंटे, नौचंदी एक्सप्रेस चार घंटे देरी से चली
Tue, 07 Jan 2025 10:42 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Tue, 07 Jan 2025 10:42 PM IST
विज्ञापन
हापुड़। ट्रेनों की लेटलतीफी लगातार जारी है। मंगलवार को भी गरीब रथ, नौचंदी, अयोध्या एक्सप्रेस सहित कई अन्य ट्रेनें घंटों देरी से रेलवे स्टेशन आईं। ऐसे में रेलयात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ी धुंध के कारण ट्रेनों कर रफ्तार थम गई है। मंगलवार को सहरसा जंक्शन से चलकर अमृतसर जंक्शन को जाने वाली गरीब रथ एक्सप्रेस आठ घंटे, प्रयागराज संगम से सहारनपुर जाने वाली नौचंदी एक्सप्रेस चार घंटे 15 मिनट, अयोध्या कैंट से दिल्ली जंक्शन जाने वाली अयोध्या एक्सप्रेस तीन घंटे 30 मिनट, बनारस से नई दिल्ली जा रही काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस दो घंटे 25 मिनट देरी से स्थानीय रेलवे स्टेशन आई।
इसके अलावा प्रतापगढ़ से चलकर दिल्ली जंक्शन जाने वाली पद्मावत एक्सप्रेस दो घंटे, दिल्ली से कोटद्वार जा रही जनशताब्दी एक्सप्रेस दो घंटे 50 मिनट, लखनऊ से नई दिल्ली जा रही लखनऊ मेल एक घंटा, बरेली से नई दिल्ली जाने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस एक घंटा, बरेली से भुज जा रही आला हजरत एक्सप्रेस एक घंटा देरी से चली। ऐसे में रेलयात्री ट्रेनों की स्थिति जानने के लिए यात्री पूछताछ केंद्र के चक्कर काटते रहे।
स्टेशन अधीक्षक अजब सिंह का कहना है कि मौसम के कारण ट्रेनों का संचालन प्रभावित हो रहा है। रेलवे संचालन सुधारने की दिशा में काम कर रहा है, जल्द ही यात्रियों की परेशानी दूर होगी।
विज्ञापन
-