{"_id":"67250339c8aa51ac1d01d00a","slug":"tractor-hit-biker-died-hapur-news-c-135-1-hpr1001-116549-2024-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: ट्रैक्टर की चपेट में आकर बाइक सवार की मौत, ग्रामीणों ने लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: ट्रैक्टर की चपेट में आकर बाइक सवार की मौत, ग्रामीणों ने लगाया जाम
Fri, 01 Nov 2024 10:05 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Fri, 01 Nov 2024 10:05 PM IST
विज्ञापन
बाबूगढ़। थाना क्षेत्र के अन्तर्गत पुराने हाईवे स्थित गांव उपैड़ा में बुधवार की रात ट्रैक्टर की चपेट में आकर बाइक सवार व्यक्ति की मौत हो गई। इससे गुस्साए परिजनों व ग्रामीणों ने आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर पुराने हाईवे-9 पर जाम लगा दिया। पुलिस के समझाने के बाद हंगामा कर रहे परिजन व ग्रामीण शांत हुए। पुलिस मृतक की पत्नी की तहरीर पर ट्रैक्टर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
मृतक की पत्नी पिंकी ने बताया कि बुधवार की रात लगभग साढ़े छह बजे उनके पति जोगिंद्र (45) दुकान से बाइक पर सवार होकर घर आ रहे थे। मंगल त्यागी के मकान के पास पहुंचने पर गांव निवासी अंकित त्यागी ने पीछे से उनके पति की बाइक में टक्कर मार दी और फरार हो गया। ग्रामीणों की मदद से परिजनों ने उन्हें गढ़ रोड स्थित एक अस्पताल में भर्ती कराया। हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने उन्हें मेरठ के लिए रेफर कर दिया। रास्ते में ही उनके पति की मौत हो गई।
बृहस्पतिवार को सैकड़ों ग्रामीण परिजनों के साथ थाना बाबूगढ़ पहुंचे और आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर हाईवे पर जाम लगा दिया। जाम लगने की सूचना पर सीओ जितेंद्र कुमार शर्मा, थाना प्रभारी विजय कुमार गुप्ता पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और परिजनों व ग्रामीणों का समझाकर शांत किया। जिसके बाद जाम खुलवाकर यातायात सुचारू कराया।
विज्ञापन
सीओ जितेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि मृतक की पत्नी की तहरीर पर आरोपी ट्रैक्टर चालक अंकित त्यागी के खिलाफ तेजी व लापरवाही से टक्कर मारकर घायल करने की धारा 281 व 106(1) के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।