फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Towel left inside during surgery; hospital fined 10.70 lakh.

Hapur News: ऑपरेशन में छोड़ा तौलिया, अस्पताल पर 10.70 लाख का जुर्माना

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jul 2026 10:26 PM IST
विज्ञापन
Towel left inside during surgery; hospital fined 10.70 lakh.
पिलखुवा। डिलीवरी के ऑपरेशन के दौरान चिकित्सीय लापरवाही साबित होने पर जिला उपभोक्ता आयोग ने अस्पताल और चिकित्सकों पर 10.70 लाख रुपये की क्षतिपूर्ति का आदेश दिया है।
विज्ञापन

मोहल्ला पुरा निवासी मीना पत्नी नियाज अहमद ने जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग, हापुड़ में परिवाद दायर कर बताया कि 26 फरवरी 2014 में एनएच-24 स्थित रामा सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर में उनकी डिलीवरी ऑपरेशन से हुई थी।
विज्ञापन

ऑपरेशन के बाद लगातार पेट दर्द बना रहा। कई स्थानों पर इलाज कराने के बाद वर्ष 2018 में दूसरे अस्पताल में दोबारा ऑपरेशन किया गया, जहां पेट से तौलिया निकला। इसके बाद उन्होंने आयोग में परिवाद दायर किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आयोग के अध्यक्ष भोपाल सिंह और अन्य सदस्य ने सुनवाई के दौरान उपलब्ध चिकित्सीय अभिलेखों और साक्ष्यों के आधार पर डॉ. मोनिका, डॉ. रेणुका, रामा सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर व उसके निदेशक को चिकित्सीय लापरवाही का दोषी माना।

आयोग ने पीड़िता को 1.70 लाख रुपये इलाज खर्च, नौ लाख रुपये शारीरिक, मानसिक और आर्थिक क्षतिपूर्ति तथा पांच हजार रुपये वाद व्यय, कुल 10.75 लाख रुपये का भुगतान सात प्रतिशत वार्षिक ब्याज सहित 45 दिन के भीतर करने के आदेश दिए। आदेश का पालन नहीं होने पर विधिक नियमानुसार कार्रवाई के भी आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed