Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   To curb adulteration, the Food Safety Department conducted raids on several well-known establishments and issued notices to them.

Hapur News: मिलावट रोकने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग ने कई नामचीन प्रतिष्ठानों पर मारे छापे, थमाया नोटिस

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 02 Nov 2026 11:12 PM IST
विज्ञापन
To curb adulteration, the Food Safety Department conducted raids on several well-known establishments and issued notices to them.
दुकान से  खाद्य पदार्थों का नमूना लेती खाद्य विभाग की टीम। स्रोत: विभाग

विज्ञापन
हापुड़। त्योहारों के दौरान मिठाइयों में मिलावट की आशंका को देखते हुए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की कई जिलों की टीम ने जिले में अभियान चलाकर 10 प्रतिष्ठित प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई की। राज्य सचल दल ने हापुड़, पिलखुवा और गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र में मिठाई की दुकानों और प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। इस दौरान अलग-अलग प्रकार की मिठाइयों के कुल 20 नमूने लेकर प्रयोगशाला भेजे गए हैं। वहीं, गंदगी व अन्य खामियां मिलने पर सभी 10 प्रतिष्ठानों के खिलाफ सुधार सूचना का नोटिस जारी किया गया है।
खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की आयुक्त डॉ. रोशन जैकब के आदेश पर मेरठ मंडल के सहायक आयुक्त (खाद्य) के निर्देशन में राज्य सचल दल ने अभियान चलाया। टीम ने जसरुपनगर स्थित मेरठ स्वीट्स से एक रंगीन छेना मिठाई व एक बेसन, दिल्ली रोड स्थित बीकानेरवाला से एक ड्राई फ्रूट लड्डू व एक राजभोग, आर्य नगर के बाहर स्थित बंसल बीकानेर स्वीट्स से एक देसी घी व एक कादम्बरी छेना, कोठी गेट स्थित हाथरस स्वीट्स वर्कशॉप से एक छेना, छेना रसगुल्ला व एक खोया और पुराना बाजार स्थित न्यू त्रिलोक स्वीट्स से एक छेना, छेना रसगुल्ला और एक खोया का नमूना लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है।
विज्ञापन

इसके अलावा निजामपुर स्थित गोकुल स्वीट्स एंड स्नैक्स से एक बर्फी व एक खोया, पिलखुवा के मठमलियान स्थित गोपी मिष्ठान से एक छेना, मोहल्ला जाटान की मढैया स्थित अन्नपूर्णा स्वीट्स एंड बेकर्स से एक खोया व एक सोनपापड़ी, गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र में बीकानेरवाला के प्रतिष्ठान से राजभोग व रसकदम और आंबेडकर पार्क चौपला गढ़ में आकाशदीप स्वीट्स से एक बूंदी के लड्डू का नमूना लिया गया। कार्रवाई के दौरान 15 से अधिक अधिकारियों की टीम मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


सभी प्रतिष्ठानों के खिलाफ सुधार सूचना नोटिस जारी किया गया है। नमूनों की जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। कार्रवाई का उद्देश्य त्योहारों के दौरान उपभोक्ताओं को सुरक्षित खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराना और मिलावट पर अंकुश लगाना है। - चंद्रशेखर मिश्रा, सहायक आयुक्त द्वितीय
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed