फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   three-year-old boy kidnapped in Hapur while begging on pretext of getting chips

बाइक पर थे युवक और युवती: चिप्स दिलाने के बहाने भीख मांग रहे तीन साल के बच्चे का अपहरण, बड़े भाई को छोड़ गए

Fri, 26 Dec 2025 10:43 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Published by: विकास कुमार Updated Fri, 26 Dec 2025 10:43 PM IST
सार

मोहब्बत और हारुन तहसील चौपाले पर भीख मांग रहे थे। इसी दौरान एक बाइक पर युवक और युवती आकर रुके और चिप्स दिलाने के नाम पर मोहब्बत और तीन साल के हारुन को बाइक पर बिठा लिया।

विज्ञापन
three-year-old boy kidnapped in Hapur while begging on pretext of getting chips
हारुन का हुआ अपहरण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के हापुड़ स्थित सबसे व्यस्त तहसील चौपले से बाइक सवार युवक युवती भीख मांगने वाले एक तीन वर्षीय मासूम को लेकर फरार हो गए। बच्चे के बड़े भाई के अनुसार युवक युवती उसे और उसके मासूम को चिप्स दिलाने के बहाने बाइक पर बिठाकर ले गए थे और उसे वापस छोड़कर छोटे भाई को लेकर फरार हो गए। जानकारी मिलने पर पुलिस चौरहे के सीसीटीवी खंगाल रही है।

विज्ञापन

मूल रूप से कासंगज जिला निवासी हसीना ने बताया कि वह काफी समय से हापुड़ में बुलंदशहर रोड पर झुग्गी झोपड़ी में रहती है। वह और उसका बड़ा बेटा मोहब्बत और तीन साल का छोटा बेटा हारुन तहसील चौपले के आसपास भीख मांगने का काम करता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार की देर शाम मोहब्बत और हारुन तहसील चौपाले पर भीख मांग रहे थे। इसी दौरान एक बाइक पर युवक और युवती आकर रुके और चिप्स दिलाने के नाम पर मोहब्बत और तीन साल के हारुन को बाइक पर बिठा लिया। कुछ देर घुमाने के बाद बाइक सवार युवक युवती ने उन्हें चिप्स दिलाए और मोहब्बत को वापस तहसील चौपले पर छोड़ दिया। लेकिन हारुन को साथ लेकर फरार हो गए।

विज्ञापन

मोहब्बत ने घर पहुंचकर पूरे मामले की जानकारी मां को दी। जिसके बाद तहसील चौपले पर पहुंची मां ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र कुमार बिष्ट का कहना है कि तहसील चौपले के आसपास के सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं। जिसके आधार पर मामले की जानकारी जुटाई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed