{"_id":"680bc14993ad3ff6bf0a0aba","slug":"three-talaak-hapur-news-c-306-1-gha1001-114277-2025-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: दहेज न देने पर महिला को दिया तीन तलाक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: दहेज न देने पर महिला को दिया तीन तलाक
Fri, 25 Apr 2025 10:37 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Fri, 25 Apr 2025 10:37 PM IST
विज्ञापन
सिंभावली। क्षेत्र के गांव खागोई निवासी महिला ने ससुराल पक्ष के लोगों पर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया है। आरोप है कि उनकी नौ माह की बेटी की भी ससुराल पक्ष के लोगों ने मिलकर मार दिया। उसके बाद पति ने उसको तीन तलाक देकर घर से निकाल दिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।
गांव निवासी सानिया ने बताया कि उसका निकाह क्षेत्र के ही गांव निवासी युवक से हुआ था। निकाह के बाद से ससुराल पक्ष के लोग आए दिन उसका उत्पीड़न करने लगे। बताया कि उसकी नौ माह की बेटी को भी ससुराल पक्ष ने मौत के घाट उतार दिया। वहीं, कुछ दिन पहले ससुराल पक्ष के लोगों ने उसको जहरीला पदार्थ पिला दिया, जिससे उसका गर्भपात हो गया। उसके बाद उसके पति ने तीन तलाक देकर अपने परिजनों के साथ मिलकर पिटाई करने के बाद घर से निकाल दिया। जिस कारण वर्तमान में वह अपने मायके में रह रही है। थाना पुलिस का कहना है कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।