{"_id":"6627ee8b2ea984753e02f756","slug":"three-hour-jaam-during-roadshow-hapur-news-c-135-1-hpr1001-109880-2024-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: प्रत्याशियों का रोड शो, शहरवासियों ने तीन घंटे झेला जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: प्रत्याशियों का रोड शो, शहरवासियों ने तीन घंटे झेला जाम
Tue, 23 Apr 2024 10:53 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Tue, 23 Apr 2024 10:53 PM IST
विज्ञापन
हापुड़। चुनाव प्रचार के अंतिम दिनों में प्रत्याशियों ने पूरी ताकत झोंक दी है। मंगलवार को भाजपा और सपा कांग्रेस गठबंधन के प्रत्याशी ने हापुड़ शहर में रोड शो किया। इस दौरान शहर की मुख्य सड़कों के साथ बाजारों में भी जाम रहा। करीब तीन घंटे तक शहर जाम से जूझता रहा। जिसके कारण लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा।
इस बार मेरठ लोकसभा सीट पर सभी दल अपने अपने पक्ष में वोट करने के लिए जी तोड़ मेहनत कर रहे हैं। मंगलवार को सबसे पहले भाजपा प्रत्याशी अरुण गोविल के रोड शो किया। कलक्टर गंज से रोड शो की शुरूआत हुई और रेलवे रोड, गढ़ रोड से होता हुआ रोड शो, बाजारों के बीच से गुजरा। इस दौरान गढ़ रोड के अलावा बाजारों में जाम की स्थिति पैदा हो गई।
इसके बाद सपा कांग्रेस की गठबंधन प्रत्याशी सुनीता वर्मा का रोड शो दिल्ली रोड से शुरू हो गया। रोड शो दिल्ली रोड, मेरठ रोड, गढ़ रोड से विभिन्न मोहल्लों से होता हुआ निकला। इस दौरान भी तहसील चौपला और मेरठ तिराहे, दिल्ली रोड और मेरठ रोड पर जाम लग गया। दोपहर में धूप के बीच घंटों वाहन चालक फंसे रहे। करीब तीन घंटे तक शहर की मुख्य सड़कों और बाजारों में लोग जाम से जूझते रहे। एएसपी राजकुमार अग्रवाल का कहना था कि जाम न लगे इसके लिए पर्याप्त संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। समय रहते स्थिति नियंत्रित कर ली गई।