{"_id":"698a0fca78c96294fc0eb3a1","slug":"three-friend-beat-his-friend-hapur-news-c-135-1-hpr1001-136895-2026-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: मोबाइल चोरी के शक में दोस्त को मुर्गा बनाकर पीटा, तीन आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: मोबाइल चोरी के शक में दोस्त को मुर्गा बनाकर पीटा, तीन आरोपी गिरफ्तार
Mon, 09 Feb 2026 10:18 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Mon, 09 Feb 2026 10:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हापुड़। नगर कोतवाली क्षेत्र के दस्तोई रोड पर गन्ने के खेत के पास तीन दोस्तों ने मोबाइल चोरी करने के शक में चौथे दोस्त को तालिबानी सजा दे डाली। आरोपियों ने दोस्त को पहले बेरहमी से पीटा और बाद में उसकी पीठ पर भारी ईंट भी रख दी। इसका वीडियो सोमवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर कोतवाली पुलिस ने घटना में शामिल तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार वीडियो में दिखाई देने वाले चार युवक आपस में दोस्त हैं। प्रतिदिन चोरों एक साथ बैठकर शराब का सेवन भी करते हैं। दस्तोई रोड पर शनिवार को शराब पीने के दौरान एक युवक का मोबाइल कहीं गुम हो गया। इसके बाद मोबाइल गुम होने वाला युवक अपने दो साथियों के साथ मिलकर चौथे दोस्त को पकड़कर दस्तोई रोड स्थित गन्ने के खेत के पास ले गया। आरोपियों ने उसे गन्ने, लोहे की रॉड से बेरहमी से पीटा और उसकी पीठ पर एक भारी ईंट भी रख दी। आरोपियों में से ही युवक ने घटना का वीडियो बनाकर सोमवार को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
सीओ वरुण मिश्रा ने बताया कि पुलिस टीम ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर अमित उर्फ जोजो, बोबी व विशाल उर्फ शूटर निवासी मोहल्ला आदर्शनगर कॉलोनी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
-- --