फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   three day closed syana railway crossing

Hapur News: तीन दिन तक बंद रहेगा मेरठ-स्याना मार्ग रेलवे फाटक

Wed, 12 Feb 2025 10:29 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Wed, 12 Feb 2025 10:29 PM IST
विज्ञापन
three day closed syana railway crossing
गढ़मुक्तेश्वर। एसडीएम साक्षी शर्मा ने बताया कि उत्तर रेलवे के सीनियर सेक्शन पाथ वे गजरौला महेंद्र सिंह ने स्थानीय प्रशासन और पुलिस को पत्र भेजा गया है। जिसमें उल्लेख किया गया है कि गढ़ से जनपद अमरोहा के गजरौला क्षेत्र के गांव काकाठेर के बीच रेलवे लाइन पर मरम्मत कार्य कराया जा रहा है। जिसके तहत रेलवे फाटक संख्या 51 सी (स्याना-मेरठ रोड फाटक) पर लाइन में ओवरहालिंग का काम मशीनों द्वारा कराया जाएगा। मरम्मत कार्य के दौरान आवागमन करने वाले लोगों को परेशानी हो सकती है। जिसके मद्देनजर बृहस्पतिवार की सुबह आठ बजे से 15 फरवरी की शाम आठ बजे तक फाटक सड़क मार्ग के वाहनों के आवागमन के लिए पूरी तरह बंद रखा जाएगा। एसडीएम ने बताया कि कोतवाली पुलिस को इस दौरान यातायात नियंत्रित करने के लिए पुलिस बल उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है। रेलवे फाटक बंद होने के दौरान यातायात को पुरानी दिल्ली रोड स्थित आरओबी के अलावा मीरा रेती-अल्लाबख्शपुर मार्ग होते हुए आवागमन कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed