{"_id":"67c5d47f8369ec184d02dac8","slug":"three-cattle-died-in-fire-hapur-news-c-306-1-gha1001-113089-2025-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: झोपड़ीनुमा मकान में लगी आग, तीन पशुओं की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: झोपड़ीनुमा मकान में लगी आग, तीन पशुओं की मौत
Mon, 03 Mar 2025 09:40 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Mon, 03 Mar 2025 09:40 PM IST
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव गंदू नंगला में जंगल में बनाए हुए झोपड़ीनुमा मकान में सोमवार की शाम अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग से पांच पशु झुलस गए, जिनमें से तीन की मौत हो गई। वहीं, दो पशुओं की हालत गंभीर बनी हुई है।
गांव निवासी मूलचंद ने बताया कि वह और उसका चचेरा भाई सुभाष गांव के निकट स्थित ईंट भट्ठे पर काम करते हैं। उन्होंने जंगल में झोपड़ीनुमा मकान बनाया हुआ है। जिसमें पशु भी रखे हुए हैं। सोमवार को भी वह भट्ठे पर काम कर रहे थे। इसी दौरान अज्ञात कारण से उनके झोपड़ीनुमा मकान में आग लग गई। उन्होंने ग्रामीणों के साथ मिलकर करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। लेकिन, इस दौरान झुलसने से तीन पशुओं की मौत हो गई। इसके अलावा दो पशु भी बुरी तरह से झुलस गए। जिनका उपचार कराया जा रहा है। वहीं, झोपड़ी में रखा दोनों भाइयों का घरेलू सामान भी जलकर राख हो गया। ग्रामीणों ने पीडि़तों को मुआवजा दिलाने की मांग की है। तहसीलदार धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि आग लगने की सूचना मिलने पर नायब तहसीलदार और लेखपाल को मौके पर भेजा गया है। मामले की जांच कराकर यथा संभव मदद की जाएगी।