फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   threaten of acid attack

Hapur News: छेड़छाड़ का विरोध करने पर छात्रा पर तेजाब फेंकने की दी धमकी

Mon, 05 Jan 2026 09:47 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Mon, 05 Jan 2026 09:47 PM IST
विज्ञापन
threaten of acid attack
गढ़मुक्तेश्वर। नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ले में छेड़छाड़ का विरोध करने पर एक युवक ने छात्रों पर तेजाब फेंकने की धमकी दी है। घटना के बाद से पीड़िता और उसका परिवार दहशत में है। छात्रा स्कूल जाने से डर रही है। पीड़िता की मां ने आरोपी युवक के खिलाफ कार्रवाई के लिए एएसपी को शिकायती पत्र दिया है।
विज्ञापन

पीड़िता की मां ने बताया कि 29 दिसंबर को उसकी बेटी घर से बाहर सामान लेने गई थी। वापस लौटते समय रास्ते में एक युवक ने उसका हाथ पकड़ लिया। छात्रा के विरोध करने पर आरोपी ने उस पर तेजाब फेंकने की धमकी दी और भाग गया। इस घटना के बाद से छात्रा भयभीत है और अकेले घर से बाहर निकलने से भी डर रही है। आरोप है कि 30 दिसंबर को जब परिजन थाने पहुंचे तो पुलिस ने निष्पक्ष कार्रवाई करने के बजाय जबरन आरोपी के पक्ष में बयान दर्ज कराने का दबाव बनाया। पीड़िता की मां का कहना है कि आरोपी के हौसले और बढ़ गए हैं। संपूर्ण समाधान दिवस में एएसपी को दिए गए शिकायती पत्र में आरोपी युवक को गिरफ्तार करने, छात्रा को सुरक्षा उपलब्ध कराने और मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। सीओ स्तुति सिंह का कहना है कि मामला संज्ञान में है, मामले में कोतवाली पुलिस द्वारा गंभीरता से जांच कराकर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed