फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Thieves raid in Gandungala, looted goods worth lakhs from three houses

Hapur News: गंदूनगला में चोरों का धावा, तीन घरों से लाखों का माल उड़ाया

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 17 May 2026 10:33 PM IST
विज्ञापन
Thieves raid in Gandungala, looted goods worth lakhs from three houses
गांव गंदू नगला के घर में चोरी के बाद खुली अलमारी, बिखरा सामान। संवाद
गढ़मुक्तेश्वर। बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र के गांव गंदूनगला में शनिवार देर रात चोरों ने चार घरों को निशाना बनाया। इनमें से तीन घरों में चोरी की वारदात को अंजाम देकर बदमाश करीब 2.20 लाख रुपये की नकदी और लाखों रुपये के आभूषण लेकर भाग गए। एक घर में चोरी का प्रयास विफल रहा। घटना के बाद गांव में दहशत और आक्रोश का माहौल है।
विज्ञापन


किसान दलवीर सिंह ने बताया कि उनका और उनके भाई हरवीर सिंह का परिवार रात में घर के आंगन और कमरों के बाहर सो रहे थे। देर रात चोर घर में घुस गए, लेकिन किसी को भनक तक नहीं लगी। सुबह परिवार के सदस्य जागे तो कमरों का सामान बिखरा पड़ा मिला और अलमारियां खुली थीं। दलवीर सिंह के बेटे रोबिन ने बताया कि घर में पिता के ऑपरेशन के लिए करीब एक लाख रुपये की नकदी रखी हुई थी। इसके अलावा सोने-चांदी के आभूषण भी चोरी हो गए। श्
विज्ञापन

वहीं, हरवीर सिंह के बताया कि उनके घर से करीब 1.20 लाख रुपये नकद, सोने की चेन, अंगूठियां, चूड़ियां, कंठी, पाजेब, बिछुए और चांदी के बर्तन चोरी कर लिए गए। तीसरी वारदात अमरपाल सिंह के घर हुई। परिवार के सदस्य नीचे सो रहे थे, जबकि चोर ऊपर के कमरे से सामान चोरी कर ले गए। ग्रामीणों ने कहा कि बदमाशों ने बेहद सुनियोजित तरीके से वारदात को अंजाम दिया। कई घरों के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे खराब होने के कारण पुलिस को शुरुआती जांच में दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, चौथे घर में चोरी का प्रयास नाकाम हो गया। दीपक कुमार ने बताया कि आहट होने पर उन्होंने शोर मचा दिया, जिससे बदमाश मौके से भाग गए। उन्होंने पुलिस और ग्राम प्रधान को सूचना देने का प्रयास किया, लेकिन तत्काल संपर्क नहीं हो सका। घटना के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए और पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में बीते कुछ समय से चोरी की घटनाएं बढ़ी हैं। रात में पुलिस की सक्रियता कम होने से बदमाश बेखौफ होकर गांवों को निशाना बना रहे हैं। लोगों ने गांव में नियमित गश्त और संदिग्ध व्यक्तियों की निगरानी की मांग उठाई है।

रातभर बेखौफ घूमते रहे बदमाश
ग्रामीणों का कहना है कि बदमाश काफी देर तक गांव में सक्रिय रहे। कई घरों के आसपास आवाजाही होने के बावजूद किसी को भनक नहीं लगी, जिससे लोगों में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता बढ़ गई है। भीषण गर्मी के चलते अधिकांश परिवार घरों के बाहर या छत पर सो रहे थे। इसी का फायदा उठाकर चोर आसानी से कमरों तक पहुंच गए और वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए।

कोट
सीओ स्तुति सिंह ने बताया कि पुलिस और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया है। बदमाशों को पकड़ने के लिए टीम का गठन कर दिया गया है। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed