फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   theft in two houses

Hapur News: दो मकानों से नकदी और गहने चोरी

Mon, 06 Oct 2025 09:38 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Mon, 06 Oct 2025 09:38 PM IST
विज्ञापन
theft in two houses
हापुड़। नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला जसरुपनगर स्थित मकान में छत के रास्ते दाखिल हुए चोरों ने नकदी व गहने चोरी कर लिए। साथ ही मोहल्ला केशवनगर फूटी लाइन स्थित मकान से चोरों ने गहने चोरी कर लिए। कोतवाली पुलिस ने दोनों मामले में चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन


मोहल्ला जसरुपनगर निवासी जयप्रकाश ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि 27 सितंबर को वह ड्यूटी पर गए थे और घर पर कोई नहीं था। दोपहर को छत के रास्ते से चोर उनके मकान में दाखिल हुए और अलमारी में रखी 30 हजार रुपये की नकदी व सोने व चांदी के गहने चोरी कर लिए। इसके बाद चोर आसानी से यहां से फरार हो गए। शाम को घर लौटने पर उन्हें मकान में चोरी की जानकारी हुई। उधर, मोहल्ला केशवनगर फूटी लाइन निवासी अनीता शर्मा ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि शनिवार की सुबह करीब साढ़े 11 बजे उनकी पुत्रवधू महिमा बाजार गई थी। दोपहर बाद करीब चार बजे पुत्रवधू ने मकान पर जाकर देखा तो मकान के दरवाजे खुले थे। पुत्रवधू ने मकान में अंदर जाकर देखा तो चोर अलमारी में रखी नकदी व सोने चांदी के सिक्के व गहने चोरी कर ले गए थे। सीओ वरुण मिश्रा ने बताया कि दोनों मामलों में चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जल्द चोरों को गिरफ्तार कर चोरी की घटनाओं का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed