{"_id":"67c9ccecc7940abba6077a63","slug":"theft-in-two-house-hapur-news-c-306-1-gha1001-113150-2025-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: दत्तियाना और माधापुर के दो घरों में लाखों की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: दत्तियाना और माधापुर के दो घरों में लाखों की चोरी
Thu, 06 Mar 2025 09:57 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Thu, 06 Mar 2025 09:57 PM IST
विज्ञापन
सिंभावली। बुधवार की रात चोरों ने क्षेत्र के गांव माधापुर और दत्तियाना में तीन घरों को निशाना बनाया। जाग होने पर एक मकान में चोरी नहीं कर सके। लेकिन, दो घरों ने नकदी, सोने-चांदी के गहने व अन्य सामान ले गए।
गांव दत्तियाना निवासी प्रभाकर त्यागी ने बृहस्पतिवार को थाने में तहरीर दी है। बताया कि बुधवार देर रात चोर घर में घुस गए। आहट होने पर परिवार के लोगों की आंख खुल गई। शोर मचाने पर चोर भाग निकले। पड़ोसियों ने उनका पीछा किया, तो गोली मारने की धमकी देकर भाग गए। वहीं, गांव माधापुर निवासी ब्रह्मपाल ने तहरीर देते हुए बताया कि उनके मकान से चोर सबमर्सिबल चोरी कर ले गए। गांव माधापुर निवासी खड़क सिंह ने दी गई तहरीर में बताया कि कुछ ही दिन पहले उन्होंने अपनी बेटी की शादी की है। वह और परिजन बुधवार की रात बेटी की ससुराल उसके रिसेप्शन में गए हुए थे। देर रात घर में घुसे चोरों ने चार तोले सोने के गहने, नकदी के अलावा रिवाल्वर के चार कारतूस भी चोरी कर लिए। घर लौटने पर मुख्य द्वार का ताला कटा मिला और कमरों का सामान भी बिखरा हुआ था।
थाना पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर जांच करते हुए चोरों की तलाश की जा रही है। जल्द ही चोरियों का खुलासा कर दिया जाएगा।