{"_id":"6532b20934b94e593902c0c6","slug":"theft-in-closed-house-hapur-news-c-135-1-hpr1001-4106-2023-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: बंद मकान से नकदी व गहने चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: बंद मकान से नकदी व गहने चोरी
Fri, 20 Oct 2023 10:29 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Fri, 20 Oct 2023 10:29 PM IST
विज्ञापन
हापुड़। थाना हाफिजपुर के गांव हिमांयुपुर निवासी व्यक्ति के बंद मकान से चोरों ने हजारों की नकदी व गहने चोरी कर लिए। दिल्ली से वापस आकर पीड़ित ने मुकदमा दर्ज कराया है।
हिमांयुपुर निवासी बुजुर्ग विधानंद कौशिक ने रिपोर्ट दर्ज करते हुए बताया कि वह फिलहाल गांव में ही रहते हैं। जबकि उनका पुत्र दिल्ली में है। 15 अक्तूबर को वह अपने पुत्र से मिलने दिल्ली गए थे। इसी दौरान रात में किसी समय चोर उसके घर के ताले काटकर अंदर घुस गए। चोरों ने स्टील की अलमारी तोड़कर 16 हजार रुपये, सोने की एक चेन एवं एक अंगूठी चोरी कर ली। सुबह पड़ोसियों से सूचना मिलने पर वह दिल्ली से लौटे। मामले में हाफिजपुर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।