{"_id":"68a5fbe299be726b820efc26","slug":"theft-in-a-house-hapur-news-c-135-1-hpr1001-128997-2025-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: पिपलैड़ा गांव में किसान के घर से लाखों की नकदी व गहने चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: पिपलैड़ा गांव में किसान के घर से लाखों की नकदी व गहने चोरी
Wed, 20 Aug 2025 10:16 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Wed, 20 Aug 2025 10:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धौलाना। थाना क्षेत्र के गांव पिपलैडा में मंगलवार रात चोरों ने किसान के घर से लाखों की नकदी और गहने चोरी कर लिए। किसान का कहना है कि चोरों ने अलमारी का ताला तोड़कर 14 लाख रुपये की नकदी, दस तोला सोने के गहने और करीब अस्सी तोला चांदी चोरी की है। सुबह जब परिवार की नींद खुली तो घर का सामान बिखरा पड़ा था। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। वहीं, आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की भी जांच की।
गांव निवासी इसराइल ने बताया कि उसने कुछ दिन पूर्व अपनी कुछ जमीन बेची थी। उस रकम को घर में ही सुरक्षित रखकर वह नई जमीन खरीदने का प्रयास कर रहा था। मंगलवार रात उनका बेटा और बहू मकान का मुख्य गेट बंद कर अपने कमरे में सो गए जबकि अन्य परिजन अलग-अलग कमरों में सोए हुए थे। सुबह उठकर देखा तो मुख्य कमरे की अलमारी टूटी हुई थी और उसमें रखे रुपये व गहने गायब थे। चोरी की जानकारी होने पर परिजनों के होश उड़ गए। परिजनों ने मामले की जानकारी धौलाना पुलिस को दी।
सूचना पाकर सीओ अनीता चौहान व थाना प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र सिंह बिष्ट पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। सीओ ने बताया कि घटना के खुलासे के लिए पुलिस की टीम गठित कर चोरों की तलाश शुरू कर दी गई है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। जल्द ही आरोपितों को गिरफ्तार कर वारदात का खुलासा किया जाएगा। पुलिस को तहरीर प्राप्त हो गई है। जिसके आधार पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -