फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   theft in a closed house

Hapur News: बंद मकान का ताला तोड़कर नकदी व गहने चोरी

Fri, 01 Nov 2024 10:05 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Fri, 01 Nov 2024 10:05 PM IST
विज्ञापन
theft in a closed house
हापुड़। नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला आदर्शनगर कॉलोनी में चोरों ने एक बंद मकान को अपना निशाना बना लिया। चोर मकान का ताला तोड़कर यहां से नकदी, गहने व अन्य सामान चोरी कर ले गए। मकान मालिक की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन


मोहल्ला निवासी बब्लू कुमार ने बताया कि 23 अक्तूबर को वह घर का ताला लगाकर थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव भड़ंगपुर अपने गांव गए थे। 29 अक्तूबर को वापस आने पर मकान के मुख्य दरवाजे का ताला खोलकर वह अंदर गए तो मकान का सारा समान बिखरा पड़ा था। जांच के दौरान घर में गहने, नकदी व अन्य सामान गायब था। उन्होंने मकान की छत पर जाकर देखा तो छत का दरवाजा खुला था। आशंका जताई जा रही है कि चोर मकान के जीने के रास्ते से घुसे और गहने, नकदी व अन्य सामान चोरी कर ले गए। सीओ जितेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की जांच कराई जा रही है। चोरों की पहचान कर जल्द चोरी का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed