फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   theft from a beer shop

Hapur News: बीयर की दुकान से 1.18 लाख रुपये चोरी

Sat, 15 Jun 2024 10:52 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Sat, 15 Jun 2024 10:52 PM IST
विज्ञापन
theft from a beer shop
पिलखुवा। छिजारसी रेलवे फाटक के पास बीयर की दुकान से 1.18 लाख रुपये चोरी हो गए। चोरी की घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद गई है। दुकान स्वामी के बेटे पर नकदी चोरी करने का आरोप है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने की कार्रवाई के साथ आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


अमरोहा निवासी संदीप रस्तोगी की छिजारसी रेलवे फाटक के पास बीयर की दुकान है। उन्होंने बताया कि दुकान पर अमरोहा निवासी रिंकू बतौर सेल्समैन नौकरी करता है। वहीं दुकान मालिक के मकान में किराए का कमरा लेकर रहता है। शुक्रवार की रात सेल्समैन दुकान बंद करके कमरे में जाकर सो गया। आरोप है कि दुकान स्वामी के बेटे ने सेल्समैन के कमरे से चाबी चोरी कर ली। आरोपी ने दुकान का शटर खोलकर उसमें रखे 1.18 लाख रुपये की नकदी चोरी कर ली। यह सारा मामला दुकान के अंदर एवं बाहर लगे सीसीटीवी कैमरा में कैद हो गया।
विज्ञापन


सीओ जितेंद्र कुमार शर्मा का कहना है कि पीड़ित की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है। आरोपी की तलाश में उसके संभावित स्थानों पर पुलिस दबिश दे रही है। जल्द गिरफ्तार कर मामले का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed