फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   The young man committed suicide by jumping in front of the train

Hapur News: ट्रेन के आगे कूदकर युवक ने दी जान

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 02 Sep 2025 09:52 PM IST
विज्ञापन
The young man committed suicide by jumping in front of the train
हाफिजपुर। थाना क्षेत्र के गांव इमटौरी निवासी जोनी (29) ने मंगलवार की सुबह ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। जोनी मानसिक रूप से बीमार थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है। सीओ अनीता चौहान ने बताया कि मंगलवार की सुबह थाना पुलिस को गांव इमटौरी के पास ट्रेन से कटकर युवक की मौत होने की सूचना मिली थी।
विज्ञापन

सूचना पर थाना प्रभारी निरीक्षक आशीष कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। शव की पहचान जोनी निवासी गांव इमटौरी के रूप में हुई। पुलिस ने मृतक के परिजनों को इसकी सूचना दी। मृतक के बड़े भाई जोगी ने बताया कि जोनी मानसिक रूप से बीमार थे और गांव में घूमते फिरते रहते थे। उनकी एक बहन व चार भाई हैं। जिनमें जोनी सबसे छोटे और अविवाहित थे। उनकी मौत पर वह उनके छोटे भाई मनोज, संजय व मां दर्शन का रो रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed