फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   The systems failed again, the crisis on breathing persisted

Hapur News: फिर निकला व्यवस्थाओं का दम, सांसों पर संकट पर बरकरार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 08 Nov 2025 11:25 PM IST
विज्ञापन
The systems failed again, the crisis on breathing persisted
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हापुड़। जिले में वायु प्रदूषण का स्तर बहुत खराब श्रेणी में बना रहने से लोगों की तकलीफें बढ़ रही हैं। ग्रैप के नियमों का पालन न होने के कारण सांसों पर संकट बरकरार है। शनिवार की सुबह से ही एक्यूआई बहुत खराब श्रेणी में बना रहा। शाम पांच बजे सबसे अधिक 343 अंक एक्यूआई दर्ज हुआ।
बृहस्पतिवार से ही जिले में लगातार वायु प्रदूषण का स्तर बढ़ रहा है, जो दो दिन में करीब 150 अंक बढ़कर 343 पर पहुंच गया है। शुक्रवार को वायु प्रदूषण का स्तर तेजी से बढ़कर 280 एक्यूआई दर्ज हुआ था। इसके बाद शुक्रवार रात और शनिवार सुबह से ही प्रदूषण का स्तर बढ़ता गया। शनिवार सुबह पांच बजे एक्यूआई 301 पर दर्ज हुआ, जो 12 घंटे बाद ही शाम पांच बजे 343 पर पहुंच गया। तेजी से बढ़ते वायु प्रदूषण के कारण लोगों को सांस लेने में तकलीफ और आंखों में जलन की समस्या झेलनी पड़ रही है। सबसे अधिक परेशानी हृदय रोगियों को झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन

वहीं, लोगों को उम्मीद थी कि गंगा मेले के बाद प्रदूषण का स्तर कम होगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ है। मतलब साफ है कि जिले में ग्रेप के नियमों का पालन नहीं हो रहा है। इस कारण जिले में वायु प्रदूषण का स्तर नहीं सुधर रहा है। शनिवार को भी दिनभर वाहनों का अधिक संचालन और सड़कों पर धूल उड़ने के कारण एक्यूआई का स्तर बहुत खराब श्रेणी में बना रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले में एडीएम संदीप कुमार का कहना है कि प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने सख्ती शुरू की है। प्रदूषण फैलने वाली फैक्टरियों पर कार्रवाई जारी है। नगर पालिका को पानी का छिड़काव कराने के आदेश दिए गए हैं।
जिले में शनिवार को वायु प्रदूषण की स्थिति
समय एक्यूआई
रात एक बजे 304
तीन बजे 303
सुबह पांच बजे 301
सात बजे 301
नौ बजे 303
11 बजे 310
दोपहर एक बजे 315
दोपहर तीन बजे 325
शाम पांच बजे 343
(नोट : केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की वेबसाइट के अनुसार।)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed